search

SKMCH में धुलाई के लिए गए हैं कंबल, अस्पताल के वार्ड में ठंड से कंपकपाते कट रही मरीजों की रातें

deltin33 2025-12-1 19:38:26 views 1249
  

एसकेएमसीएच के इमरजेंसी वार्ड में ठंड में फर्श पर मरीजों का इलाज। (जागरण)



जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। ठंड शुरू होते ही लोगों की परेशानी बढ़ना शुरू हो गया है। पहली शाम से ही लोग गर्म कपड़े पहनना शुरू कर दिया है। सड़क पर लोगों की भीड़ कम होने लगी है। इसके बावजूद एसकेएमसीएच व सदर अस्पताल में भर्ती मरीज कंबल के अभाव में ठिठुर रहे हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इस अस्पताल में मरीजों को न तो कंबल दिया जा रहा है और ना ही ठंड से बचाव करने की व्यवस्था उपलब्ध हो रही है। अस्पताल परिसर में किसी तरह मरीज व उनके स्वजन ठहरने को बेबस है।

ऐसा तब है इन दिनों अस्पतालों के लिए कंबल की पर्याप्त व्यवस्था है। अस्पताल प्रबंधन की यह उदासीनता कड़ाके की इस ठंड में मरीजों पर भारी पड़ रही है। इस अस्पताल मे भर्ती औराई के सरचिया गांव के राजनम बैठा ने बताया कि अस्पताल से कंबल नही मिलने से काफी परेशानी हो रही है।

शनिवार की रात ठंड लगने पर आज वह अपने रिश्तेदार के यहां से कंबल की व्यवस्था किया है। वहीं, अहियापुर थाना के राघोपुर की पुष्पा देवी ने बताया कि अपने घर से कंबल लाकर काम चल रहा है। इस अस्पताल में भर्ती अन्य मरीजों की दशा भी कुछ ऐसी ही है।

अस्पताल से कंबल नहीं मिलने से कड़ाके की ठंड में मरीजों की रातें कंपकंपाते हुए कट रही है। वार्ड में भर्ती मरीजों के साथ ही यहां ओपीडी में इलाज कराने आने वाले मरीज भी परेशानी झेल रहे हैं। मरीजों ने बताया कि अस्पताल परिसर में ऐसी व्यवस्था कही नही है, जहां इस ठंड मे मरीज के लिए के लिए ठहरा जा सके।

वहीं, इस संबंध में पूछे जाने पर अस्पताल के प्रबंधक प्रभात कुमार ने कहा कि अस्पताल में जो भी सुविधाएं हैं उसका पूरा लाभ मरीजों को दिया जाता है। उन्होंने बताया कि स्टोर से कंबल धुलाई के लिए गया हुआ है। उम्मीद है सोमवार से मरीजों को कंबल मुहैया होनी लगेगी।

इधर, उपाधीक्षक डॉ. सतीश कुमार ने बताया कि सभी वार्ड इंचार्ज को मरीजों को कंबल मुहैया कराने का निर्देश दिया गया है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477569