search

लखीसराय में महिला ने फोटोग्राफर पर पेट्रोल छिड़ककर लगा दी आग, युवक की मौत

cy520520 2025-12-1 15:07:27 views 748
  

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)



जागरण संवाददाता, लखीसराय। शहर के कबैया थाना क्षेत्र के नया बाजार स्थित डॉ. सुरेश शरण गली में रविवार को एक दर्दनाक घटना में मानसिक रूप से बीमार एक महिला ने स्टूडियो में बैठे फोटोग्राफर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इससे संसार पोखर निवासी रामोतार राम के पुत्र फोटोग्राफर छोटू कुमार गंभीर रूप से झुलस गए। घटना में गंभीर रूप से झुलसे फोटोग्राफर छोटू कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई।

रविवार को एक महिला ने स्टूडियो में बैठे संसार पोखर निवासी रामोतार राम के पुत्र छोटू कुमार पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी, जिससे वह बुरी तरह झुलस गए थे।

घटना के बाद उन्हें सदर अस्पताल से रेफर कर पीएमसीएच, पटना भेजा गया था, जहां सोमवार को उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने आरोपित महिला मंजू देवी (स्व. आनंद किशोर साव की पत्नी) को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया था। स्थानीय लोग उसे मानसिक रूप से बीमार बता रहे हैं।

पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। महिला अब भी किसी भी तरह की बात करने से परहेज कर रही है। पुलिस मामले को दुश्मनी या व्यक्तिगत विवाद से जोड़कर भी जांच रही है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164130