search

Aligarh News: फर्जी आईडी से ससुराल भेजे अश्लील मैसेज, युवती का रिश्ता टूटा

deltin33 2025-12-1 13:07:55 views 992
  

सांकेतिक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, अलीगढ़। सिविल लाइन थाना क्षेत्र की एक युवती साइबर उत्पीड़न का शिकार हो गई। आरोप है कि उसके नाम से इंटरनेट मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर अश्लील संदेश व फोटो प्रसारित कर दिए। इसके उसकी शादी टूट गई। युवती ने मामले की शिकायत डीआईजी से की। इसके बाद तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
शिकायत के बाद पुलिस ने तीन लोगों पर दर्ज किया मुकदमा

पीड़ित युवती के अनुसार उसके पिता भारतीय थल सेना से सेवानिवृत्त सूबेदार हैं। कुछ समय पहले उसकी सगाई तय हुई थी। सी बीच किसी ने इंस्टाग्राम व स्नैपचैट पर उसके नाम से नकली प्रोफाइल बनाकर आपत्तिजनक संदेश भेजने शुरू कर दिए। यह सामग्री उसके रिश्तेदारों व ससुराल पक्ष तक पहुंचाई गई। इससे उसका रिश्ता टूट गया। अब आरोपी संबंधित को धमकी दे हैं। झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही है। कार्रवाई न करने का दबाव बनाया जा रहा है। ऐसे में अब डीआईजी के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477557