LHC0088 • 2025-12-1 12:06:14 • views 1245
धुंध में निकलते वाहन। जागरण
जागरण टीम, लखनऊ। यूपी के मौसम पर भी चक्रवाती तूफान का असर दिखेगा। उत्तर-पश्चिम से आने वाली हवा के तेज होने पर सोमवार को सर्दी का असर बढ़ सकता है! लेकिन दित्वा तूफान का असर बना रहा और बादलों ने असर दिखाया तो तापमान में वृद्धि हो जाएगी। आज एक दिसंबर के मौसम की बात करें तो आगरा, मथुरा, लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, मेरठ, पीलीभीत, बरेली, अयोध्या, प्रयागराज सहित यूपी के कई शहरों में सोमवार को ठंड का असर बढ़ता दिखेगा। सुबह कोहरा और धुंध छाई रह सकती है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी तमिलनाडु-पुडुचेरी के ऊपर आए चक्रवाती तूफान दित्वा के कारण ऊंचे बादलों का असर कानपुर तक हुआ है।इससे दिन के तापमान में कमी आई है जबकि रात का तापमान दो डिग्री से ज्यादा बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी मौसम मिला-जुला रहेगा। दित्वा का असर सबसे ज्यादा दक्षिण भारत के राज्यों में है, जहां हल्की से मध्यम वर्षा की स्थितियां बनी हुई हैं लेकिन कानपुर में इसका असर बेहद कम देखने को मिला है।
कानपुर का मौसम
मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया यहां केवल ऊंचाई पर बादलों की आवाजाही देखने को मिली है । आसमान साफ रहने से दिन में तेज धूप रही लेकिन सर्द हवा के आने से दिन के अधिकतम तापमान में 24 घंटे के दौरान कमी आई है।शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री था जो रविवार को घटकर 26.9 डिग्री पर पहुंच गया है। रविवार को न्यूनतम तापमान भी एक दिन पहले के 7.7 डिग्री से बढ़कर 10 डिग्री पर पहुंच गया है जो सामान्य तापमान 10.5 डिग्री के करीब है। रविवार को हवा की औसत गति तीन से छह किमी प्रति घंटा रही है। हवा की गति बढ़ने की वजह से दिन के तापमान में कमी आई है।
आगरा में आज के मौसम का पूर्वानुमान
आगरा में सुबह से ही शीत लहर चलेगी, इससे दिन के तापमान में भी गिरावट आएगी। एक दिसंबर, 27.0, 09.0 दो दिसंबर 26.0, 09.0 अधिकतम व न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस में हैं।
बरेली का मौसम
बरेली जिले में रात के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। रविवार को सुबह तेज सर्द हवाएं चलने से लोगों को सर्दी का अहसास हुआ, जोकि दोपहर में धूप निकलने के बाद भी प्रभावी रहा। मौसम विभाग ने दिसंबर के शुरुआती चरण में तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना जताई है। इस दौरान सुबह कोहरा या धुंध छाए रहने के आसार हैं।
यह भी पढ़ें- Weather Update: मौसम के तेवर धीरे-धीरे हुए आक्रामक, मथुरा में बर्फीली हवाओं ने लोगों की कंपकंपी छुड़ाई
यह भी पढ़ें- केदारनाथ में तापमान -14°C, राजस्थान में शीतलहर का अलर्ट; जानें दिल्ली-यूपी के मौसम का हाल
पहलीबार दिन के तापमान में गिरावट
मेरठ शहर में मंगलवार से मौसम एक बार फिर करवट लेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जाएगी। सुबह के समय हल्का कोहरा या धुंध रहेगी, जो धूप निकलने पर छंट जाएगी। वैसे जनपद में दिन के तापमान में भी गिरावट शुरू हो गई है। रविवार को अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
मुरादाबाद का मौसम
मुरादाबाद व आसपास के क्षेत्रों में सुबह हल्का कोहरा छाया रहेगा। धूप निकलेगी। अधिकतम तापमान 24.0 न्यूनतम तापमान : 11.0 आर्द्रता अधिकतम : 55 प्रतिशत न्यूनतम : 45 प्रतिशत मुरादाबाद पूर्वानुमान अधिकतम न्यूनतम 1 दिसंबर 24.0 10.0 2 दिसंबर 25.0 12.0 |
|