search

Bihar Weather Today: सावधान! बिहार में आज से गिरेगा तापमान और बढ़ेगी ठंड, मौसम विभाग की चेतावनी

cy520520 2025-12-1 12:06:12 views 1231
  

बिहार में बढ़ेगी ठंड। (जागरण)



जागरण संवाददाता, पटना। Aaj Ka Mausam प्रदेश में पछुआ के कारण धीरे-धीरे ठंड में वृद्धि की संभावना है। चार से पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान की तुलना में न्यूनतम तापमान में गिरावट आने के साथ रात ज्यादा ठंडी होगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार दिसंबर के पहले सप्ताह से ठंड में वृद्धि की संभावना है। सोमवार को राजधानी सहित सभी भागों में सुबह के समय हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाए रहने के साथ पछुआ की गति में वृद्धि होने से ठंड परेशान करेगी।

हालांकि, धूप निकलने से राहत मिलने की संभावना है। तराई वाले इलाकों में घने कोहरे का प्रभाव बना रहेगा। बीते 24 घंटों के दौरान पटना सहित प्रदेश के 13 जिलों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

पटना का न्यूनतम तापमान 16.8 एवं 12.6 डिग्री सेल्सियस के साथ किशनगंज का सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम दृश्यता पूर्णिया में पांच सौ मीटर दर्ज की गई।

रविवार को पटना का अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, 29.4 डिग्री सेल्सियस के साथ फारबिसगंज में प्रदेश का अधिकतम तापमान रहा। रविवार को पटना सहित आसपास इलाकों में सुबह के समय कोहरे एवं ठंड का प्रभाव बना रहा। दिन में धूप निकलने से लोगों को राहत मिली।
प्रमुख शहरों का तापमान

पटना का अधिकतम तापमान 27.2 और न्यूनतम 16.8 डिग्री सेल्सियस रहा। गयाजी का अधिकतम तापमान 27.6 और न्यूनतम 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

वहीं, भागलपुर का अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 15.0 डिग्री सेल्सियस रहा। मुजफ्फरपुर का अधिकतम तापमान 25.8 और न्यूनतम 15.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

यह भी पढे़ं-

बिहार की राजधानी पटना समेत दूसरे जिलों के मौसम का हाल जानने के लिए यहां क्लिक करें।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164097