search

मुर्शिदाबाद में कटहल के बगीचे से 70 सॉकेट बम बरामद, किया गया निष्क्रिय; बांग्लादेश बोर्डर से सटा है इलाका

LHC0088 2025-12-1 04:07:27 views 910
  

मुर्शिदाबाद में कटहल के बगीचे से 70 सॉकेट बम बरामद, किया गया निष्क्रिय (फाइल फोटो)



राज्य ब्यूरो, जागरण, कोलकाता। बांग्लादेश की सीमा से लगे बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के डोमकल इलाके में एक कटहल के बगीचे में छिपाकर रखे गए लगभग 60-70 जीवित साकेट बम से भरे तीन प्लास्टिक कंटेनर पुलिस ने रविवार को बरामद किए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जिले के एक पुलिस अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि विश्वसनीय सूत्र से मिली जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए डोमकल थाने की टीम ने सुबह कुपिला विश्वासपाड़ा में छापेमारी की।
जांच में जुटी पुलिस

कटहल के बगीचे से बड़ी संख्या में बमों की बरामदगी के बाद तुरंत बम निरोधक दस्ते को भी सूचित किया गया। बाद में बम निरोधक दस्ते ने सभी बमों को निष्क्रिय कर दिया। बगीचे में इन बमों को किसने और किस उद्देश्य से छिपाकर रखा था, पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है।

रेलवे का बड़ा अपडेट: स्लीपर यात्रियों को राहत, जनवरी 2026 से शुरू होगी बेडरोल सुविधा
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166502