search

सिर्फ बिहार के नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर के ...

deltin55 2025-10-3 17:03:03 views 1137

टीएस सिंह देव बोले : राहुल गांधी राष्ट्रीय नेता हैं, बिहार तक सीमित नहीं  


  • नक्सलवाद पर टीएस सिंह देव का बयान : संविधान विरोधी विचारधारा को नहीं मिलेगा स्थान
  • हरियाणा कांग्रेस में कलह पर बोले टीएस सिंह देव, कहा- इससे पार्टी मजबूत होती है
  • मुख्तार अंसारी मामले पर टीएस सिंह देव ने जांच की मांग की
अंबिकापुर। राजनीति गलियारों में लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर हलचल तेज हो गई है। छत्तीसगढ़ के पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ने राहुल गांधी की यात्रा को सही बताया। उन्होंने कहा कि वे बिहार के नेता नहीं, बल्कि एक राष्ट्रीय स्तर के नेता हैं, जिनकी अंतरराष्ट्रीय पहचान है।   




छत्तीसगढ़ के पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ने कहा, "लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सिर्फ बिहार के नेता नहीं हैं, बल्कि वे एक राष्ट्रीय स्तर के नेता हैं जिनकी अंतरराष्ट्रीय पहचान है। बिहार में प्रांत का चुनाव है तो प्रांत के साथियों की जवाबदेही रहती है। इस चुनाव में जितना राष्ट्रीय स्तर के नेता को समय देना चाहिए, उससे ज्यादा समय राहुल गांधी ने दे दिया है। अगर आवश्यकता पड़ी तो और समय देंगे।"  




टीएस सिंह देव ने नक्सलवाद पर कहा कि नक्सलवाद की गतिविधियां कहती हैं कि हम लोग देश के संविधान को नहीं मानते हैं। ऐसी विचारधारा का प्रजातांत्रिक और लोकतांत्रिक देश में कोई स्थान नहीं है। यहां पर प्रश्न किसी व्यक्ति को खत्म करने का नहीं होना चाहिए। लोग एक नागरिक के रूप में देश से जुड़कर अपने विचार को लेकर चलें तो यह स्वाभाविक है कि देश और संविधान स्थान देता है। अगर कोई संविधान के बाहर जाकर काम करना चाहता है तो उस समूह और व्यक्ति के लिए कोई स्थान नहीं है।  




हरियाणा में कांग्रेस के अंतर्कलह के सवाल पर पूर्व उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह का कलह समय-समय पर होता रहता है। इससे कांग्रेस को और मजबूती मिलती है। अजय सिंह सीनियर नेता हैं। अगर उनको कोई बात खराब लगी होगी तो उन्होंने कहा होगा। हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी राव नरेंद्र सिंह को सौंपी गई है।  
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान का मुख्तार अंसारी को धीमा जहर दिया गया। इस बयान पर टीएस सिंह देव ने कहा कि ये बातें उठ रही थीं तो जांच का विषय है और संभावना अभी भी है कि जांच के बाद निष्कर्ष निकलना चाहिए।






Deshbandhu



TS Singh DeoChhattisgarhpoliticsRahul Gandhi









Next Story
like (0)
deltin55administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin55

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

12

Posts

1310K

Credits

administrator

Credits
135024