search

भागलपुर में पुलिस टीम पर बदमाशों ने किया हमला, सिपाहियों को दांत भी काटा; 3 कर्मी घायल

deltin33 2025-12-1 02:37:35 views 1263
  

पुलिस ने दो बदमाशों को किया गिरफ्तार। (जागरण)



संवाद सूत्र, नाथनगर (भागलपुर)। शराब बिक्री और नायजाज मजमा लगाकर एक मुर्गी फार्म में बैठकर शराब पी रहे बदमाशों पर कार्रवाई के लिए पहुंची ललमटिया पुलिस पर बदमाशों ने हमला कर दिया।

घटना में तीन पुलिस कर्मी जख्मी हो गए वहीं, कई पुलिस कर्मी के साथ भी मारपीट भी की गई। घटना देर रात नसरतखानी इलाके के लीची बगीचा के पीछे मुर्गी फार्म के पास घटी है।  

बताया जाता है कि जिस समय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, उस समय मात्र चार पुलिस कर्मी थे और शराब पी रहे बदमाशों की संख्या आठ थी। जैसे ही पुलिस टीम ने शराब पी रहे बदमाशों को पकड़ा तो उन लोगों ने हमला कर जबरन छुड़ा लिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इस दौरान उन लोगों ने सिपाहियों को दांत काट लिए और काढ़ा या लोहे की किसी वस्तु से हमला कर सिर फोड़ दिया।
दोबारा पुलिस की टीम बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंची और दो बदमाशों को दो बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार बदमाश की पहचान पुलिस ने नसरतखानी नेताजी कॉलोनी निवासी सुमन यादव और मुंगेर जिला के तारापुर थाना क्षेत्र निवासी कुमार गौरव के रूप में की है। इसके अलावा अन्य तीन गिरफ्तार बदमाश को साथियों ने छुड़ाकर भगाने में सफल रहा।

गिरफ्तार सुमन यादव वर्ष 2022 में ललमटिया इलाके के नर्सिंग स्थान के समीप हुई खगड़िया के युवक के हत्या में नामजद अभियुक्त था। जिसकी हत्या हुई थी वह विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के साहेबगंज निवासी रमन यादव का साला था। इसके अलावा रामगढ़ थाना में सुमन के खिलाफ वर्ष 2023 में आर्म्स एक्ट का भी केस हुआ था। बताया जाता है कि कुछ लोगों के पास हथियार भी था। लेकिन पुलिस को हथियार बरामद करने में सफलता प्राप्त नहीं हुई।

ललमटिया थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि शराब बिक्री और पीने की सूचना पर पुलिस कार्रवाई के लिए गई थी। उसी समय पुलिस टीम पर हमला कर दिया। जिसमें तीन पुलिस कर्मी जख्मी हुए हैं। दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमे से एक हत्या और आर्म्स एक्ट का आरोपित है। घटना में शामिल अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477563