search

कैसे होगी कांग्रेस की सत्ता वापसी? संगठन मजबूती पर क्या बोले विनय कुमार, पढ़ें हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष का खास Interview

Chikheang 2025-12-1 02:37:34 views 406
  

हिमाचल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का खास Interview






जागरण संवाददाता, शिमला। कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के साथ कांग्रेस को दोबारा से सत्तासीन करना है जिसके लिए बहुत सारी चुनौतियां हैं। ये सब संगठन और सरकार के सहयोग व कार्यकर्ताओं के दम पर संभव हो सकता है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

ये बात प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष विनय कुमार ने दैनिक जागरण को साक्षात्कार के दौरान बताई उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए सभी का साथ लेकर चलेंगे जिसके लिए वह अभी से कार्य शुरू कर देंगे। उन्होंने इस दौरान अपनी प्राथमिकताओं के संबंध में बताया प्रस्तुत है उनसे बातचीत के अंश
सवाल- एक साल से संगठन का कोई पता नहीं ऐसे में कैसे मजबूत होगा संगठन जब समय कम है

जवाब- ये बात सही है कि एक वर्ष से संगठन नहीं बना सका। जिसके कारण कांग्रेस पार्टी को कहीं न कहीं नुकसान अवश्य हुआ है। संगठन का सरकार को मजबूत करने में योगदान होता है। संगठन ही है जो सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर पर ले जाती है।

कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए अभी से कार्य शुरू कर दिया जाएगा। तीन माह में कार्यकारिणी के गठन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें वरिष्ठ के साथ युवाओं और महिलाओं को शामिल किया जाएगा।
सवाल- आज तक प्रदेश में कोई भी सरकार दोबारा सत्ता हासिल नहीं कर सकी है कैसे होगी दोबारा ताजपोशी

जवाब- ये बात सही है कि आज तक कोई भी सरकार दोबारा से सत्ता हासिल नहीं कर सकी है, लेकिन ये बात भी उतनी ही सही है कि जिस रेणुका विधानसभा क्षेत्र का मैं नेतृत्व करता हूं उस क्षेत्र से प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डा. यशवंत सिंह परमार कई बार लगातार मुख्यमंत्री रहे।

अब जैसे कि सरकार के केवल दो साल शेष हैं जिसमें से एक साल काम का और एक साल चुनाव का बचा है। इस एक साल में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के साथ कार्यकर्ताओं की आवाज बन कर उनकी मांग को सरकार के समक्ष उठाया जाएगा।

यही नहीं ये व्यवस्था भी करवाई जाएगी कि कार्यकर्ताओं की समस्याओं को दूर करने के लिए मंत्री कांग्रेस मुख्यालय में बारी-बार से बैठें। सरकार के कार्यों का जनता के बीच ले जाया जाएगा इसके लिए पूरा कैलेंडर बना उसके आधार पर रुपरेखा तय की जाएगी।  
सवाल- आर्थिक तंगी सबसे बड़ी चुनौती है ऐसे में संगठन और सरकार की काम की रफ्तार कैसे बढ़ेगी

जवाब- कोई भी काम करना हो उसके लिए धन की आवश्यकता रहती है। ये बात सही है कि आर्थिक तंगी है। हालांकि सरकार अपने राजस्व को बढ़ाने और आर्थिक तौर पर मजबूती के कई कड़े कदम उठा रही है। संगठन को चलाने के लिए भी हर तरह से कदम उठाए जाएंगे जिससे संगठन को आर्थिक तौर पर मजबूत किया जा सके। इसके लिए वरिष्ठ और कनिष्ठ सभी के सहयोग से कार्य किया जाएगा।  
सवाल- ये कहा जाता है कि छह बार के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह भी सरकार को दोबारा सत्ता में नहीं ला सके आपकी क्या रणनीति है

जवाब- इसके लिए वरिष्ठों के होश के साथ युवाओं के जोश को शामिल किया जाएगा, महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए ब्लाक से बूथ स्तर तक पदाधिकारी और संगठन को खड़ा किया जाएगा।

एक साल है जिसमें संगठन को मजबूत करना है और भाजपा के दुष्प्रचार और इंटरनेट मीडिया पर घेराबंदी करनी है। इसके लिए मीडिया सैल के साथ कांग्रेस के अन्य संगठनों को मजबूत किया जाएगा। कार्यकर्ताओं और प्रदेश की जनता के दम पर ही सरकार को दोबारा से सत्ता में लाया जा सकता है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
152842

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com