search

बलरामपुर में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में हुआ जोरदार धमाका, सूझबूझ से बची मां-बेटे की जान

Chikheang 2025-11-30 23:38:38 views 514
  

खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग।



संवाद सूत्र, महदेइया बाजार (बलरामपुर)। रेहराबाजार के कालिंजर ग्रिंट गांव के मजरा जोगिया रविवार सुबह तेज धमाके से थर्रा उठा। गांव निवासी उर्मिला देवी के घर में खाना बनाते समय एचपी गैस सिलेंडर में आग लग जाने से तेज धमाके से फट गया। गनीमत रही कि सिलेंडर फटने से पहले ही उर्मिला देवी उनके बेटे घर से बाहर निकल आए थे। धमाके से कमरे की छत व दीवार का एक हिस्सा टूटकर गिर गया। कमरे में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पीड़िता उर्मिला देवी पत्नी तुलसीराम ने बताया कि गैस चूल्हे पर खाना बना रही थीं। इसी बीच कुछ काम से बाहर गईं। लौटीं तो देखा कि गैस सिलेंडर में आग लगी हुई थी।

उन्होंने और उनके बेटे ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। इस पर शोर मचाते हुए दोनों घर से बाहर निकल आए। थोड़ी ही देर में जोरदार धमाके के साथ सिलेंडर फट गया, जिससे पूरा कमरा तहस-नहस हो गया।

कमरे की छत व दीवार का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर ढह गया। उर्मिला ने बताया कि कमरे में रखे करीब 20 हजार रुपये नकद, लाखों रुपये के जेवर, राशन, बर्तन, कपड़े, बच्चों की किताबें, दैनिक उपयोग के सभी सामान और चारपाई जलकर राख हो गई।

बताया कि उनके पति तुलसीराम मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। घर में तीन छोटे बच्चे हैं। ऐसे में हादसे के बाद परिवार पर गंभीर संकट में आ गया है।

रेहराबाजार के प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि हिंदुस्तान पेट्रोलियम की टीम जांच करने आई थी। कोई हताहत नहीं हुआ है। छानबीन की जा रही है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168709