पेसमेकर ट्रांसप्लांट के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को मिली अस्पताल से छुट्टी
नई दिल्ली। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और वे बहुत जल्द अपनी गतिविधियां शुरू कर देंगे। इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर इंडियन नेशनल कांग्रेस की ओर से दी गई है।
कांग्रेस ने खड़गे की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को गुरुवार शाम अस्पताल से छुट्टी मिल गई। वे स्वस्थ हैं और आप सभी की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं। वे जल्द ही अपनी गतिविधियां फिर से शुरू करने के लिए तत्पर हैं, जैसा कि सलाह दी गई है। हम सभी को उनकी शुभकामनाओं और समर्थन के लिए धन्यवाद देते हैं।
Honourable Congress President Shri @kharge ji has been discharged from the hospital this evening.
He is doing well and would like to thank each one of you for your good wishes.
He looks forward to resuming his activities shortly as advised.
We thank everyone for their good… pic.twitter.com/Gtwj51mHZV
— Congress (@INCIndia) October 2, 2025
बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का बुधवार को बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में पेसमेकर ट्रांसप्लांट सफलतापूर्वक किया गया। मल्लिकार्जुन खरगे के पुत्र प्रियांक खरगे ने इस संबंध में एक बयान जारी किया है।
सोशल मीडिया पर मंत्री प्रियांक खरगे ने कहा था कि खरगे के लिए पेसमेकर ट्रांसप्लांट प्रक्रिया पूरी हो गई। यह एक छोटी और मामूली प्रक्रिया थी और प्रक्रिया के बाद उनकी हालत स्थिर है। उनके 3 अक्टूबर से अपना काम फिर से शुरू करने और अपने सभी निर्धारित कार्यक्रमों में शामिल होने की उम्मीद है।
ज्ञात हो कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को मंगलवार को बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में पेसमेकर ट्रांसप्लांट प्रक्रिया के लिए भर्ती कराया गया था। उनके पुत्र और कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खरगे ने बुधवार को इसकी पुष्टि की थी। उन्होंने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष को बुखार, थकान और पैर में दर्द के बाद यह प्रक्रिया करवाने की सलाह दी गई थी।
2 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से फोन पर बात की। प्रधानमंत्री मोदी ने मल्लिकार्जुन खरगे के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "खरगे जी से बात की। उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उनके निरंतर स्वस्थ रहने और दीर्घायु होने की प्रार्थना करता हूं।"

Deshbandhu Desk
Mallikarjun KhargeCongress
Next Story |