search

पति का जुल्म...धक्के मारकर घर से निकाला...कंगाल थीं सलमान की सौतेली मां, फिर एक अंडरवर्ल्ड डॉन बना था मसीहा!

cy520520 2025-11-28 22:07:55 views 1255
  

सड़क पर आ गई थी जिंदगी, पति ने कर डाला था कंगाल



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा में सितारों की कहानियां जितनी फिल्मी पर्दे पर हिट रहीं, वहीं निजी जिंदगी में उतनी ही उथल -पुथल रही। इन्हीं में एक कहानी रही है हेलेन की। वही हेलेन जिन्हें बॉलीवुड की पहली कैबरे क्वीन कहा जाता है। हेलेन (Helen) के डांस ने हर किसी को दीवाना बनाया। लेकिन हेलेन की जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव आए। फिर चाहे वो उनकी शादी को लेकर रहा हो, या फिर उनके एक्ट्रेस बनने को लेकर। उन्हीं हेलेन को एक वक्त पर डॉन की मदद लेनी पड़ी थी। क्या है ये पूरी कहानी, आइए आपको बताते हैं... विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
किताब से खुला हेलेन की जिंदगी का एक राज़

हेलेन के डॉन से मिलने की कहानी और ये किस्सा आपको आगे बताएंगे पर उससे पहले आप ये जान लीजिए कि आखिकार ये कहानी आई कहां से है। दरअसल मुंबई पुलिस आयुक्त राकेश मारिया (Rakesh Maria) की नई किताब व्हेन इट ऑल बिगैन: द अनटोल्ड स्टोरीज़ ऑफ द अंडरवर्ल्ड हाल ही में लॉन्च हुई है।

इस किताब में यूं तो कई बातें कही गई हैं लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान इसी पर गया है कि, हेलेन की जिंदगी में कई अंडरवर्ल्ड डॉन करीम लाला के नाम का जिक्र हुआ था। किताब में ये खुलासा हुआ है कि, कैसे हेलेन को उनके ही घर से निकाल दिया गया था और फिर कैसे इस मामले में अंडरवर्ल्ड डॉन करीम लाला ने उन्हें उनका घर वापस दिलाया।

यह भी पढ़ें- 4 बच्चों के पिता Salim Khan पर आया Helen का दिल... झट से रचा ली थी शादी, सलमान के घर में हुआ था हंगामा

  
पहले पति ने हेलेन को किया था कंगाल

दरअसल सलीम खान से पहले हेलेन की जिंदगी में फिल्ममेकर प्रेम नारायण अरोड़ा (पीएन अरोड़ा) आए थे। पीएन अरोड़ा के साथ हेलेन का रिश्ता चला तो सही लेकिन इस रिश्ते में उन्हें तकलीफें उठानी पड़ीं। पीएन अरोड़ा हेलेन से उम्र में करीब 27 साल बड़े थे। ऐसे में हेलेन का विश्वास उन पर ज्यादा ही था। इसके बाद हेलेन ने अपनी सारी कमाई और प्रॉपर्टी का जिम्मा पीएम अरोड़ा को सौंप डाला।

इस सब का जिक्र इस किताब में है कि, जब पीएम अरोड़ा का करियर नहीं चल रहा था तो वो हेलेन के पैसों पर जिंदगी गुजारने लगे। पैसों की भूख पीएम अरोड़ा के दिल में बढ़ने लगी थी। धीरे-धीरे पीएन अरोड़ा हेलेन के साथ दुर्व्यवहार करने लगे। एक वक्त ऐसा आया कि अरोड़ा ने हेलेन को उन्हीं के घर से धक्के मारकर बाहर निकाल दिया।

  
हेलेन को मिला डॉन का सहारा

पीएन अरोड़ा के इस बर्ताव से हेलेन को बड़ा धक्का लगा। एक तरफ वो अपना करियर आगे बढ़ा रही थीं तो इसी बीच उनके साथ ये सब हो रहा था। इंड्स्ट्री के लोगों से हेलेन ने मदद की गुहार भी लगाई और फिर वो दिलीप कुमार और सलीम खान के पास गईं। दिलीप कुमार ने हेलेन को देखा तो वह बेहद चिंतित हो उठे। उन्हें समझ नहीं आया कि अचानक से ऐसा क्या किया जाए। क्या वाकई में किसी कानूनी मदद से कुछ होगा।

आखिरकार दिलीप कुमार ने अंडरवर्ल्ड डॉन से संपर्क साधने की कोशिश की, लेकिन दिलीप कुमार की फोन पर करीम लाला से बात नहीं हो पाई तो उन्होंने एक चिट्ठी लिख दी। ये चिट्ठी लेकर हेलेन करीम लाला के पास गईं और कहा कि उनकी मदद की जाए। आखिरकार करीम लाला ने हेलेन की मदद की।

  
ऐसे मिला हेलेन को घर वापस

हेलेन आखिरकार करीम लाला के घर गईं। करीम लाला उस वक्त मुंबई का डॉन हुआ करता था। हालांकि वो महिलाओं के प्रति बेहद सम्मानपूर्वक व्यवहार करता था। जब हेलेन करीम लाला के यहां गईं तो लोगों ने उन्हें पहचान लिया। हालांकि करीम लाला ज्यादा फिल्में नहीं देखता था और ना ही उसे हेलेन के बारे में ज्यादा जानकारी थी। इसके बाद जब उसने हेलेन द्वारा दी गई दिलीप कुमार की चिट्ठी पढ़ी।

  

चिट्ठी पढ़ने के बाद करीम लाला ने अपने एक आदमी को इशारा किया और हेलेन को इज्जत के साथ लाला की पत्नी फातिमा के पास ले गए। फिर हेलेन ने रोते हुए अपनी पूरी कहानी बताई और करीम लाला ने भरोसा दिला दिया कि उन्हें उनका घर मिल जाएगा। जब हेलेन अपने घर वापस गईं तो उन्होंने देखा पीएन अरोड़ घर छोड़कर जा चुके थे। हेलेन हैरान तो हुईं लेकिन उन्हें समझ आ गया कि कैसे करीम लाला ने चंद मिनटों में उनका घर वापस दिला दिया।

यह भी पढ़ें- खानी पड़ी घास..प्रेग्नेंट मां संग पैदल चल 9 महीने में पहुंचीं भारत, रुला देगी सलमान की सौतेली मां Helen की कहानी
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
147525

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com