search

गुरदासपुर में पुलिस फायर कर भागा बदमाश, संतुलन बिगड़ने से खेतों में गिरा; गिरफ्तार

LHC0088 2025-11-28 22:07:49 views 1261
  

मामले के बारे में जानकारी देते डीएसपी विपन कुमार और अन्य।



संवाद सूत्र, फतेहगढ़ चूड़ियां। थाना फतेहगढ़ चूड़ियां की पुलिस ने असला और एक अन्य मामले में वांछित आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित ने पुलिस पार्टी पर फायर कर भागने का प्रयास किया। लेकिन कार का संतुलन बिगड़ने के कारण वह खेतों में गिर गया। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

डीएसपी विपन कुमार और थाना प्रभारी सुरिंदरपाल सिंह ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि एएसआई वरिंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ वाहनों की चेकिंग के दौरान भगत रवि दास चौक में मौजूद थे। इस दौरान मुखबर ने सूचना दी कि पुलिस को दो मामलों में वांछित आरोपित कुलविंदर मसीह निवासी भद्दोवाल खुर्द डेरा बाबा नानक रोड की तरफ से कार में सवार होकर चौक की तरफ आ रहा था।

करीब दस मिनट बाद पुलिस पार्टी को एक कार तेज रफ्तार से आते दिखाई दी। पुलिस ने कार चालक को रुकने का ईशारा किया लेकिन उसने तेज रफ्तार से नाके पर खड़े पुलिस मुलाजिमों पर कार चढ़ाने के प्रयास में बटाला रोड का रुख कर लिया। पुलिस मुलाजिमों ने कार का पीछा किया तो चालक ने कार तेजी से भगा ली।

डेरा रोड पर स्थित मालेवाल रजबाहे के साथ जाती सड़क पर एक कार आते दिखाई दी। उसे रुकने का इशारा किया तो कार चालक ने मार डालने की नियत से पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया और कार भगा ली। पुलिस ने आरोपित का पीछा किया तो मौलवी कोर्ट के थोड़ा आगे आरोपित की कार संतुलन बिगड़ने के कारण खेतों में जा गिरी।

पुलिस पार्टी ने आरोपित कुलविंदर मसीह को काबू कर लिया। इस दौरान कार की कंडक्टर सीट की तरफ मैट पर पड़ा पिस्टल 30 बोर बरामद हुआ। पिस्टल के मैग्जिन से पांच जिंदा रौंद और चेंबर से एक जिंदा रौंद बरामद हुआ।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166374