search

Bhavarapar Flyover: भरावपर फ्लाईओवर का निर्माण अब भी अधूरा, चौथी बार बढ़ी डेडलाइन

LHC0088 2025-11-28 22:07:39 views 446
  

भरावपर फ्लाईओवर का चल रहा निर्माण कार्य। (जागरण)



जागरण संवाददाता, बिहारशरीफ। भरावपर फ्लाईओवर निर्माण कार्य की रफ्तार अब भी धीमी पड़ी है। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत वर्ष 2022 में शुरू हुआ यह महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट निर्धारित समय-सीमा में पूरा नहीं हो सका है।

कई बार चेतावनी, निरीक्षण और निर्देश जारी होने के बावजूद निर्माण एजेंसी कार्य को गति नहीं दे पाई। यही वजह रही कि केंद्र से मिलने वाले अनुदान का 25 प्रतिशत रोक दिया गया।
रफ्तार अब भी धीमी

पहले तीन डेडलाइन बीत चुकी हैं और अब प्रशासन ने चौथी बार नई अंतिम तिथि 15 दिसंबर तय की है। लेकिन स्थानीय लोगों में सवाल उठ रहा है कि क्या यह डेडलाइन भी सिर्फ औपचारिकता बनकर रह जाएगी। क्योंकि कार्य की रफ्तार अब भी धीमी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
काम में लापरवाही से बढ़ी परेशानी

फ्लाईओवर अधूरा रहने के कारण भरावपर और आसपास के क्षेत्रों में प्रतिदिन लंबी जाम, वाहनों की धीमी गति और मार्ग बदलने की मजबूरी का सामना लोगों को करना पड़ रहा है। रोगियों के लिए जाम जीवन-मौत का कारण बन जाता है।
धूल-धुआं से परेशानी

स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि निर्माण कार्य के कारण फुटपाथ और सड़क का अर्ध निर्माण होने से ग्राहक कम आने लगे हैं, जिससे उनकी रोज़ी-रोटी प्रभावित हो रही है। कई दुकानें तो लगातार चल रहे अव्यवस्थित निर्माण कार्य के कारण धूल–धुआं की मार झेल रही हैं।


भरावपर फ्लाईओवर निर्माण में कई स्थानों पर संकीर्णता है तो कई स्थानों पर अस्थायी अतिक्रमण समस्या बनकर सामने आ रही है। समस्याएं दूर की जा रही है। 15 दिसम्बर तक काम पूरा करने का लक्ष्य है। कंपनी को हिदायत दी जा चुकी है।
-

- दीपक मिश्रा नगर आयुक्त, नगर निगम
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
149154

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com