search

यूपी में इन लोगों को मिलेगा आयुष्मान कार्ड का सीधा लाभ, एक महीने का विशेष अभियान शुरू

cy520520 2025-11-28 21:07:40 views 733
  



जागरण संवाददाता, सहारनपुर। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में एक महीने का विशेष अभियान शुरू किया गया है।अभियान मेे 70 वर्ष और इससे अधिक आयु वर्ग के व्यक्तियों के साथ ही छूटे परिवार के सदस्यों के कार्ड बनाने पर जोर रहेगा।जिले के 16.45 लाख से अधिक आयुष्मान कार्डधारकों में 70 और इससे अधिक आयुवर्ग वाले लाभार्थियों की संख्या 37 हजार 377 है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

गरीब मरीजों के लिए आयुष्मान योजना वरदान रही है।योजना मे यहां 29 सरकारी और आयुष्मान के पैनल में शामिल 76 अस्पतालों में मरीजों को विभिन्न बीमारियों का उपचार निश्शुल्क मिलता है।जिले में आयुष्मान लाभार्थी परिवार तीन लाख 63 हजार 580 है जिनमें 16 लाख 45 हजार 445 लाभार्थी है।

इनमें 70 और इससे अधिक आयुवर्ग वाले लाभार्थियों की संख्या 37 हजार 377 है।प्रदेश में अक्टूबर में आयुष्मान कार्ड रैंक में जिले की एक रैंक रही है।उपचार में तीन, अंत्योदय आयुष्मान कार्ड में तीन तथा श्रमिक पंजीकरण कार्ड में एक रैंक रही है।दो लाख 64 हजार 929 मरीजों को योजना के अंतर्गत उपचार मिला है। जिले के 107 अस्पताल में 29 सरकारी और 78 निजी अस्पताल है।

प्रदेश शासन द्वारा 25 दिसंबर तक चलाए जा रहे एक महीने के अभियान के दौरान पात्र व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। इनमें सर्वाधिक जोर 70 वर्ष और इससे अधिक आयु वर्ग के व्यक्तियों पर दिया जाना है, इसके लिए ग्राम प्रधान, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत सहायकों की ब्लाक स्तरीय बैठक होंगी।चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के साथ ही नगर विकास, पंचायती राज विभाग, ग्राम विकास विभाग, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, खाद्य एवं रसद विभाग, शिक्षा विभाग आदि से समन्वय बनाकर आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
146884

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com