LHC0088 • 2025-11-28 17:07:03 • views 141
नीतीश कुमार ने राशि किया ट्रांसफर। (जागरण)
डिजिटल डेस्क, पटना। Mahila Rojgar Yojana: मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत आज बिहार की 10 लाख महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रुपये की राशि ट्रांसफर की गई।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डीबीटी के माध्यम से करीब 1000 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की है। विधानसभा चुनाव से पहले ही इस योजना की घोषणा बिहार सरकार की तरफ से की गई थी।
यह राशि उनके छोटे-छोटे उद्यमों को मजबूती देने तथा स्वयं का रोजगार शुरू करने में महत्वपूर्ण आधार बनेगी। जीविका की शुरुआत ने ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव लाया है।
पहले जहां अधिकांश महिलाएं घरेलू कार्यों के बाद खाली समय बिताती थीं, वहीं अब जीविका समूह से जुड़कर उन्होंने बचत, अनुशासन और सामूहिक विकास की राह पकड़ी है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वयं जीविका समूह से जुड़ी ग्रामीण क्षेत्र की 9.50 लाख एवं शहरी क्षेत्रों की 50 हजार महिलाओं के बैंक खाते में सीधे डीबीटी के माध्यम से पैसा ट्रांसफर किया।
1 करोड़ से अधिक महिलाओं को मिला लाभ
योजना के तहत अभी तक 1 करोड़ 40 लाख महिलाओं के बैंक खाते में 10-10 हजार रुपये की राशि भेजी जा चुकी है, लेकिन अभी भी बड़ी संख्या में पात्र महिलाओं के खाते में राशि नहीं पहुंची है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
यह भी पढ़ें- Bihar Government: नीतीश कुमार का सुशासन पर जोर, अफसरों को दिया योजनाओं में पारदर्शिता लाने का निर्देश |
|