search

अमेरिका से कनाडा भाग रहा था भारत में हत्या का आरोपी, पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार

LHC0088 2025-11-20 15:07:58 views 1249
  

भारत में हत्या का आरोपी अमेरिका में गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका-कनाडा बॉर्डर पर सीबीपी अधिकारियों ने भारतीय विशाल कुमार गिरफ्तार किया है। विशाल भारत में हत्या के मामले में वांछित था। वह फर्जी नाम से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन बायोमेट्रिक जांच में पकड़ा गया और उसे कनाडा में प्रवेश देने से मना कर दिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

दरअसल, 22 साल के भारतीय नागरिक विशाल कुमार को अमेरिकी सीमा शुल्क एवं सीमा सुरक्षा (CBP) ने पकड़ा। बायोमेट्रिक जांच में पता चला कि वह फर्जी नाम और जन्मतिथि के साथ भाग रहा था। विशाल 2024 में अवैध रूप से अमेरिका घुसा। जो अब न्यूयॉर्क की फेडरल जेल में बंद है और जल्द ही भारत प्रत्यर्पित किया जाएगा।
16 नवंबर को हुआ गिरफ्तार

बता दें कि विशाल कुमार को अमेरिकी सीमा शुल्क एवं सीमा सुरक्षा (सीबीपी) अधिकारियों ने 16 नवंबर को पोर्ट ऑफ बफैलो, पीस ब्रिज सीमा पर गिरफ्तार कर लिया था, जब वह कनाडा में घुसने वाला था। सीबीपी के अनुसार, विशाल के खिलाफ इंटरपोल का रेड नोटिस है और वह भारत में हत्या के मामले में कानून प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा वांछित है।

विशाल कुमार सी.बी.पी. अधिकारियों द्वारा कार्रवाई की गई, विशाल को आव्रजन एवं सीमा शुल्क प्रवर्तन/प्रवर्तन निष्कासन परिचालन (आई.सी.ई./ई.आर.ओ.) के अधिकारियों को सौंप दिया गया। सीबीपी के एक अधिकारी ने बताया कि न्यूयॉर्क के बटाविया स्थित फेडरल जेल में बंद है। अमेरिका से भारत प्रत्यर्पित करने की कार्रवाई की जा रही है।
2024 में अवैध रूप से गया अमेरिका

बता दें कि विशाल कुमार 2024 में अवैध रूप से अमेरिका में घुस गया था और शरण के लिए साक्षात्कार में शामिल नहीं हुआ था। निरीक्षण के दौरान वह अपनी पहचान छिपाता रहा। वहीं जब वह कनाडा में भागने की फिराक में था। तभी अमेरिकी सीमा शुल्क एवं सीमा सुरक्षा (सीबीपी) अधिकारियों ने उसे पीस ब्रिज सीमा पर गिरफ्तार कर लिया।

बायोमेट्रिक तकनीक से उसकी असली पहचान की पुष्टि हुई, जिसमें पता चला कि उसने गलत नाम और जन्मतिथि का इस्तेमाल किया था। जांच के दौरान यह भी खुलासा हुआ कि वह भारत में हत्या के मामले में वांछित था, जैसा कि इंटरपोल रेड नोटिस में बताया गया था।

यह भी पढ़ें- Javelin मिसाइल, तोप... अमेरिका ने भारत के साथ की बड़ी डील, मिलेंगे ये खतरनाक हथियार
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164858