search

बल‍िया में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, एक गंभीर

Chikheang 2025-11-28 16:06:57 views 1262
  

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों सवार दूर जा गिरे।



जागरण संवाददाता, पूर (बलिया)। खजूरी थाना क्षेत्र के पटपर गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास गुरुवार रात लगभग 9:30 बजे हुए सड़क हादसे में 41 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका बाइक चला रहा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में दहशत और आक्रोश का माहौल है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जानकारी के अनुसार, खड़सरा गांव निवासी संतोष कुमार सिंह उर्फ टुनटुन सिंह (41) पुत्र दरोगा सिंह और माधवेंद्र सिंह (40) पुत्र डॉ. प्रवीण सिंह गुरुवार की रात पटपर पेट्रोल पंप से पेट्रोल भरवाकर स्प्लेंडर बाइक से घर लौट रहे थे। वे जैसे ही मुख्य सड़क पर आगे बढ़े, तभी बलिया की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों सवार दूर जा गिरे।

हादसे में संतोष कुमार सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहे माधवेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुटे और घायल माधवेंद्र को तत्काल जिला चिकित्सालय पहुँचाया। वहां हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें वाराणसी के लिए रेफर कर दिया, लेकिन परिजन उन्हें मऊ के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां उनका इलाज जारी है।

हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। खजूरी थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस चालक की तलाश में जुटी है। अचानक हुए इस भीषण हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस का कहना है कि फरार वाहन चालक को जल्द गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168413