search

वीआरएस लेकर इंग्लैंड में MBA करने गए दादरी के युवक की हत्या, पांच लोग गिरफ्तार

Chikheang 2025-11-28 15:37:12 views 738
  
वीआरएस लेकर इंग्लैंड में MBA करने गए दादरी के युवक की हत्या, पांच लोग गिरफ्तार (File Photo)






संवाद सहयोगी, चरखी दादरी। इंग्लैंड पढ़ने गए दादरी जिले के गांव जगरामबास निवासी युवक की बर्मिंघम शहर में यूनिवर्सिटी से लौटते समय सोमवार को हत्या कर दी गई। एक सप्ताह बाद शव को भारत लेकर आने की संभावना है।

मृतक केंद्रीय जीएसटी निरीक्षक पद से वीआरएस लेकर उच्च शिक्षा के लिए इंग्लैंड गया था। जगरामबास निवासी पूर्व सैनिक सुरेंद्र सिंह का 27 वर्षीय बेटा विजय कुमार गत फरवरी से इंग्लैंड में एमबीए की पढ़ाई कर रहा था।

सोमवार को बर्मिंघम शहर की ब्रेस्टो यूनिवर्सिटी से लौटते समय उसने पांच भारतीय युवकों को गाड़ी में लिफ्ट दी थी, जिसके बाद उसकी हत्या हो गई। स्वजन ने बताया कि इंग्लैंड पुलिस ने दिल्ली के पारस, कुरुक्षेत्र के मग्गू सहित पांच युवकों को हिरासत में लिया है। वीरवार को कोर्ट में आरोपितों की पेशी किया जाएगा।

  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
like (0)
ChikheangForum Veteran

Related threads

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168392