search

Google से पैकर्स एंड मूवर्स ढूंढना पड़ा महंगा, नोएडा के दंपती ने गंवाए कार और हजारों रुपये

LHC0088 2025-11-28 13:36:54 views 710
  



जागरण संवाददाता, नोएडा। वडोदरा कार पहुंचाने के लिए गूगल से पैकर्स एंड मूवर्स का मोबाइल नंबर निकालना सेक्टर-52 के एक दंपती को इतना भारी पड़ गया कि दंपती ने कार के साथ साढ़े 22 हजार रुपये भी गंवा दिए।

बताया गया कि दो माह तक परेशान होने के बाद भी दंपती को कार नहीं मिल पाई है। पीड़ित ने सेक्टर-24 थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

नोएडा सेक्टर-52 में रहने वाले विजय कुमार प्राइवेट कंपनी कार्यालय में काम करते हैं। सितंबर में उनकी पत्नी बीना देवी अपनी कार नोएडा से गुजरात के वडोदरा भेजने के लिए कोरियर कंपनी पैकर्स व मूवर्स की तलाश रही थीं। बीना ने गूगल से नंबर निकालकर अजय शर्मा नाम के व्यक्ति से बात की। अजय ने खुद को कथित डीटीडीसी पैकर्स एंड मूवर्स कंपनी कर्मी बताया। 6500 रुपये में गाड़ी ले जाना तय किया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

22 सितंबर की दोपहर घर पर केशव और गजेंद्र नाम के व्यक्ति आये और कार लेकर चले गए। आरोपियों ने लोडिंग समेत कई खर्चे बताकर 6500 के अलावा 2500 और 13,500 रुपये अतिरिक्त ले लिए। अभी तक भी कार वडोदरा नहीं पहुंची है। आरोपियों के फोन बंद आ रहे हैं। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की और आरोपितों के मोबाइल नंबर भी दिए।

यह भी पढ़ें- दशकभर से बीमार युवक के इच्छामृत्यु की अर्जी पर SC सख्त, नोएडा जिला अस्पताल को रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश

थाना प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर अजय, केशव व गजेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Related threads

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166233