search

100 करोड़ के क्लब में शामिल हुयी जॉली एलएलबी-3 ...

deltin55 2025-10-3 16:27:56 views 1263
मुंबई, 02 अक्टूबर (वेब वार्ता)। बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार और अरशद वारसी की जोड़ी वाली फिल्म जॉली एलएलबी-3 ने भारतीय बाजार में 100 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई कर ली है।
  सुपरहिट फिल्म जॉली एलएलबी में अरशद वारसी ने मुख्य भूमिका निभायी थी। इसके बाद इसके सीक्वल जॉली एलएलबी 2में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में नजर आये। अब जॉली एलएलबी 3 में दोनों हिट जॉली यानी अक्षय कुमार और अरशद कुमार की जोड़ी नजर आयी है। जॉली एलएलबी-3 की रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है।
  अक्षय कुमार और अरशद वारसी स्टारर कोर्टरूम ड्रामा जॉली एलएलबी-3 ने 19 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। जॉली एलएलबी-3 को क्रिटिक्स के भी शानदार रिव्यू मिले हैं। जॉली एलएलबी-3को रिलीज हुए 13 दिन हो गए हैं।
  जॉली एलएलबी-3 ने भारतीय बाजार में पहले सप्ताह में 74 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म ने आठवें दिन 3.75 करोड़, नौवें दिन 6.5 करोड़, दसवें दिन 6.25 करोड़, 11वें दिन 2.75 करोड़, 12वें दिन 3.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, अब इसके 13 वें दिन के आंकड़े
  सामने आ चुके हैं।जॉली एलएलबी-3 ने 13वें दिन 3.85 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।इस तरह भारतीय बाजार में फिल्म जॉली एलएलबी-3 ने 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है।सुभाष कपूर के निर्देशन में बनी फिल्म जॉली एलएलबी-3में अक्षय कुमार और अरशद वारसी के अलावा सौरभ शुक्ला, अमृता राव और हुमा कुरैशी की भी अहम भूमिका है।
like (0)
deltin55administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin55

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

12

Posts

1310K

Credits

administrator

Credits
135013