बिहार का मौसम
जागरण संवाददाता, पटना। प्रदेश में पछुआ के कारण मौसम शुष्क होने के साथ तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार बीते 15 वर्षों के अंतराल में 25 नवंबर को पटना का न्यूनतम तापमान सबसे अधिक 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी दिन 2020 में पटना का सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
गुरुवार को प्रदेश में 9.7 डिग्री सेल्सियस के साथ औरंगाबाद में सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। पटना का अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस एवं 30.2 डिग्री सेल्सियस के साथ अररिया (फारबिसगंज) में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया।
सुबह के समय कोहरा छाए रहने की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में चार दिनों के दौरान पटना सहित ज्यादातर जिलों में सुबह के समय हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाए रहने की संभावना है। चार से पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।
चार दिनों के बाद न्यूनतम तापमान में क्रमिक गिरावट के आसार है। गुरुवार को प्रदेश में सबसे कम दृश्यता 450 मीटर पूर्णिया में दर्ज की गई। गुरुवार को वाल्मीकि नगर, मोतिहारी को छोड़ कर पटना सहित शेष जिलों के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।
पटना सहित आसपास के इलाकों में सुबह के हल्के स्तर का कोहरा छाए रहने के साथ दिन में धूप निकलने से मौसम सामान्य बना रहा।
प्रमुख शहरों का तापमान( डिग्री सेल्सियस में)
बिहार के प्रमुख शहरों का तापमान (°C)
शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
पटना
28.1
16.7
गया
26.8
10.2
भागलपुर
27.6
13.6
मुजफ्फरपुर
25.6
16.2
पटना के न्यूनतम तापमान का आंकड़ा
वार्षिक औसत तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
वर्ष तापमान (°C)
2024
15.3
2023
13.0
2022
12.1
2021
10.8
2020
9.4
2019
14.2
2018
13.0
2017
10.2
2016
13.0
2015
13.0
2014
10.0
2013
11.2
2012
10.2
2011
11.8
|