search

SIP Calculation: हर महीने 2000 रुपये की एसआईपी से 10 साल बाद कितना बनेगा फंड, देखें कैलकुलेशन

Chikheang 2025-11-28 12:06:12 views 1252
  



नई दिल्ली। म्यूचुअल फंड में आज लोग जमकर निवेश करने लगे हैं। इसका कारण है, इसमें मिलने वाला रिटर्न। वैसे तो म्यूचुअल फंड में न्यूनतम अनुमानित रिटर्न 12 से 14 फीसदी माना जाता है। हालांकि ये रिटर्न शेयर बाजार पर निर्भर करता है और कम या ज्यादा हो सकता है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

आज हम एसआईपी कैलकुलेशन (SIP Calculation) की मदद से समझेंगे कि हर महीने 2000 रुपये की एसआईपी से 10 साल बाद कितना फंड बनकर तैयार होगा?
कैलकुलेशन

  • निवेश अवधि- हर महीने 2000 रुपये  
  • निवेश रिटर्न- 12 फीसदी  
  • निवेश अवधि- 10 साल  


अगर कोई व्यक्ति 10 साल के लिए हर महीने 2000 रुपये की एसआईपी करता है, तो उसे 12 फीसदी रिटर्न के हिसाब से 4,65,000 रुपये मिल सकते हैं। इन 10 सालों में मूलधन ही 2,40,000 रुपये का हो जाएगा। इसके अलावा 10 सालों में केवल रिटर्न ही 2,25,000 रुपये बन सकता है।  

अक्सर हमारे मन में ये सवाल आता है कि अगर हमें 4 या 5 महीने से  म्यूचुअल फंड में निवेश करने पर नुकसान हो, तब ऐसी स्थिति में क्या करें।  

हमने इसे लेकर यूटीआई एएमसी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और फंड मैनेजर विशाल चोपड़ा से बातचीत की।  
4 या 5 महीने से हो रहा है नुकसान तो क्या करें?

उन्होंने कहा कि इक्विटी फंड में अस्थिरता होना सामान्य है। अगर कुछ महीनों तक नुकसान भी हो रहा है, तो इसमें निवेश जारी रखना चाहिए। मार्केट में उतार-चढ़ाव होना सामान्य है। इसलिए निवेशकों को नुकसान होने पर चिंतित रहना चाहिए।  

आपको ऐसे समय में अपने लंबे समय के लक्ष्य पर ध्यान देना चाहिए। जब कोई म्यूचुअल फंड गिर रहा हो, तो ये समय ज्यादा से ज्यादा निवेश के लिए अच्छा होता है। ऐसे समय में आप कम कीमत पर ज्यादा से ज्यादा इक्विटी खरीद सकते हैं।  


(डिस्क्लेमर: यहां म्यूचुअल फंड पर दी गयी जानकारी निवेश की सलाह नहीं है। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। शेयर बाजार में जोखिम हो सकता है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)

“ आप अपने म्यूचुअल फंड से जुड़े सवाल हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।“
like (0)
ChikheangForum Veteran

Related threads

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168392