search

एक द‍िन की थाना प्रभारी बनी 10वीं की छात्रा, महिला पुलिस कर्मियों के साथ की कानून-व्यवस्था की समीक्षा

deltin33 2025-10-4 00:36:18 views 1280
  एक दिन की महिला थाना प्रभारी बनने के बाद महिलाओं की शिकायतें सुनती कक्षा दस की छात्रा सोनी शर्मा। जागरण





जागरण संवाददाता, बदायू। मिशन शक्ति फेस 5.0 के अंतर्गत शुक्रवार को महिला थाने में एक अनोखा आयोजन हुआ। महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए पार्वती आर्य कन्या इंटर कॉलेज आर्य समाज की कक्षा 10 की छात्रा कल्याण नगर निवासी ताराचंद्र शर्मा की पुत्री सोनी शर्मा को एक दिन का महिला थाना प्रभारी बनाया गया। एक दिवसीय थाना प्रभारी बनी छात्रा ने थाना क्षेत्र का भ्रमण कर कानून-व्यवस्था की समीक्षा की और स्थानीय लोगों को महिला सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक भी किया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें



इस विशेष कार्यक्रम के दौरान छात्रा सोनी शर्मा को पुलिस कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया। उन्होंने महिला थाना प्रभारी की तरह दैनिक कार्यों का संपादन किया। महिला संबंधित शिकायतों की सुनवाई की और शिकायत निवारण की प्रक्रिया को समझा। साथ ही थाने में दर्ज प्रकरणों के निस्तारण की व्यवस्था और जनसहभागिता की भूमिका के बारे में भी जानकारी दी गई।

इस दौरान मिशन शक्ति फेस 5.0 की उद्देश्यमूलक गतिविधियों तथा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों की भी विस्तृत जानकारी छात्राओं को उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक महिला थाना समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने संयुक्त रूप से महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के संकल्प को दोहराया।



एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने कहा कि मिशन शक्ति फेस 5.0 का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है। ऐसे नवाचारपूर्ण आयोजन छात्राओं को पुलिस व्यवस्था का प्रत्यक्ष अनुभव कराते हैं और उनमें आत्मविश्वास का संचार होता है। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं की भागीदारी और सुरक्षा सुनिश्चित करना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है, और बदायूं पुलिस इस दिशा में निरंतर प्रयासरत है।



यह भी पढ़ें- बदायूं के भूपेंद्र हत्याकांड में पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ चार्जशीट, 12 दिन में हत्याकांड की विवेचना पूरी
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521