मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत दूसरी किस्त जारी। (जागरण)  
 
  
 
  
 
संवाद सूत्र, अस्थावां। अस्थावां प्रखंड के सभागार में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 25 लाख महिला लाभुक को 10 हजार प्रति महिला लाभुक की दर से 2,500 करोड़ रुपये की राशि का अन्तरण कार्यक्रम मुख्यमंत्री द्वारा किया गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें  
 
इस अवसर पर अस्थावां प्रखंड क्षेत्र के 271 जीविका दीदियां ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में भाग लिया। मौके पर उपस्थित अस्थावां, जीविका बीपीएम अमरेश कुमार जोशी अस्थावां, एरिया कोऑर्डिनेटर अनिरुद्ध कुमार सीसी कैडर इंदुबाला दीदी उपस्थित होकर सभी जीविका दीदी महिलाओं को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दिखाई गई।  
 
  
 
इस अवसर पर पूरे प्रखंड के 3 सीएलएफ एवं 158 ग्राम संगठन में कार्यक्रम आयोजित हुए, जिसमें लगभग 21 हजार महिलाएं शामिल हुईं।  
 
सभी ग्राम संगठनों के महिलाओं ने हर्षोल्लास के साथ इस कार्यक्रम को देखा एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा जीविका एवं महिला सशक्तिकरण के दिशा में किए गए कार्यों के लिए कृतज्ञता आभार प्रकट किया।  
 
सभी दीदियों ने दशहरा पूजा पर्व की तरह इसे मनाया एवं जगह जगह पर रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिता, गाय पालन का चित्र बनाकर अपनी कला पारदर्शित कर खुशी व्यक्त की।  
 
  
 
इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सीमा कुमारी, परियोजना प्रबंधक अमरेश कुमार जोशी, क्षेत्रीय समन्वय अनिरुद्ध कुमार सिंह, इंदू वाला कुमारी ,सामुदायिक समन्वय अनिता कुमारी, शिखा कुमारी, सुनीता कुमारी, सरिता कुमारी, रंजना भारती, रिंकू कुमारी सहित सैकड़ों ग्रामीण महिला मौजूद थीं। |