search

देश मजबूत नेतृत्व के हाथों में सुरक्षित : जि ...

deltin55 2025-10-3 16:27:25 views 1233

जितेंद्र सिंह बोले : देश सुरक्षित हाथों में, मोदी नेतृत्व ने दिलाया आत्मविश्वास  


  • विजयादशमी पर राष्ट्रवाद और नेतृत्व की सराहना, केंद्रीय मंत्री का संबोधन
  • ऑपरेशन सिंदूर से लेकर अनुच्छेद 370 तक, जितेंद्र सिंह ने गिनाईं उपलब्धियां
जम्मू। जम्मू में दशहरा के अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने विजयादशमी, गांधी जयंती और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के 100 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि आज भारत का भविष्य बेहद सुरक्षित और सशक्त हाथों में है।   




उन्होंने कहा कि विजयादशमी सिर्फ बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व नहीं, बल्कि साहस और सत्य का उत्सव भी है। वर्तमान परिस्थितियां, जिनसे भारत सफलतापूर्वक गुजर रहा है, वह सिर्फ और सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व का परिणाम हैं।  
उन्होंने 'ऑपरेशन सिंदूर' का उल्लेख करते हुए कहा कि इस सैन्य अभियान के माध्यम से भारत ने न केवल अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया बल्कि विश्व पटल पर यह सिद्ध कर दिया कि भारत अब केवल बोलता नहीं, बल्कि निर्णायक कार्रवाई भी करता है।  




डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि भारत की कूटनीति और सैन्य शक्ति ने यह प्रमाणित किया है कि हमारे वीर जवान सीमा पर डटे रहते हैं, ताकि देश के नागरिक सुरक्षित और निडर होकर अपने त्योहार मना सकें। उन्होंने कहा कि आज देश जिस आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है, वह पहले संभव नहीं था।  
उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर की धरती पर खड़े होकर विजयादशमी के उपलक्ष्य में यह कहना गर्व का विषय है कि यही वह भूमि है, जहां कभी राष्ट्रवाद की ज्वाला प्रज्वलित हुई थी। वर्षों पहले श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने यहां खड़े होकर राष्ट्रवाद की अलख जगाई थी और यहीं पर उन्होंने अपना बलिदान देकर हमें आदर्श का मार्ग दिखाया।  
उन्होंने यह भी कहा कि वे लोग, जो कहा करते थे कि अगर अनुच्छेद 370 हटाया गया तो खून की नदियां बहेंगी, आज वही लोग भारत का तिरंगा और भाजपा का झंडा दोनों थामे खड़े हैं। यह परिवर्तन इस बात का प्रमाण है कि देश में आज एक दृढ़ इच्छाशक्ति वाला नेतृत्व है, जो किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है। जो कभी हमारे संकल्प को चुनौती देते थे, वे अब अपने आपको संभालने की स्थिति में भी नहीं हैं।






Deshbandhu



jitendra singhBJP leaderpoliticsJammu- KashmirOperation Sindoor









Next Story
like (0)
deltin55administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin55

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

12

Posts

1310K

Credits

administrator

Credits
135064