deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

WPL Auction 2026: 11 खिलाड़ी बने करोड़पति, दीप्ति बनीं दूसरी सबसे महंगी भारतीय; ऑलराउंडरों पर हुई धनवर्षा

cy520520 2025-11-28 03:20:28 views 58

  

WPL 2026 की मेगा नीलामी पूरी। फोटो- BCCI



जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। यूपी वॉरियर्ज ने इस साल नीलामी से पहले जब दीप्ति शर्मा को रिलीज किया था। तभी तय हो गया था कि इस ऑलराउंडर पर महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) मेगा नीलामी में सबसे बड़ा दांव लगेगा। शुक्रवार को नई दिल्ली में हुई नीलामी में हुआ भी ऐसा ही। दीप्ति शर्मा को यूपी वॉरियर्ज की टीम ने 3.20 करोड़ रुपये में खरीदा और वह डब्ल्यूपीएल इतिहास की दूसरी सबसे महंगी भारतीय खिलाड़ी बन गईं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सबसे महंगी भारतीय खिलाड़ी होने का रिकॉर्ड स्मृति मंधाना के नाम हैं, जिन्हें 2023 में रायल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने 3.40 करोड़ रुपये में खरीदा था। पांच फ्रेंचाइजियों ने कुल 67 खिलाड़ियों के लिए बोली लगाई। भारत की सबसे अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा का आधार मूल्य 50 लाख रुपये था और दिल्ली कैपिटल्स ने सबसे पहले उनके लिए बोली लगाई। दीप्ति को दिल्ली ने बेस प्राइस पर खरीदा, लेकिन यूपी ने राइट टू मैच (आरटीएम) कार्ड का प्रयोग किया।
शिखा पांडे को मिले 2.40 करोड़ रुपये

इसके बाद ऑक्शनर ने दिल्ली कैपिटल्स से अंतिम बोली पूछी तो उन्होंने 3.20 करोड़ रुपये का बड़ा दांव खेला, लेकिन यूपी ने आरटीएम का इस्तेमाल करते हुए अपनी पूर्व कप्तान को अपने साथ बरकरार रखा। 2023 नीलामी में दीप्ति को यूपी ने 2.60 करोड़ रुपये में खरीदा था। यूपी ने इसके अलावा शिखा पांडे पर 2.40 करोड़ रुपये में बड़ी राशि खर्च की और वह तीसरी सबसे महंगी खिलाड़ी बनीं।
अमेलिया कर सबसे महंगी विदेशी

दीप्ति के अलावा न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर अमेलिया कर को मुंबई इंडियंस ने तीन करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा। केर इस नीलामी में सबसे महंगी विदेशी खिलाड़ी रहीं। कर के लिए मुंबई और यूपी के बीच लंबी टक्कर देखने को मिली। 50 लाख के आधार मूल्य वाली इस खिलाड़ी के लिए कुल 26 बार बोली लगी, लेकिन अंत में मुंबई इंडियंस ने बाजी मारी।
एलिसा हीली को नहीं मिला कोई खरीदार

ऑस्ट्रेलिया की कप्तान और यूपी वॉरियर्ज की पूर्व कप्तान एलिसा हीली का नहीं बिकना सबसे चौंकाने वाला रहा। हीली के लिए किसी टीम ने बोली नहीं लगाई। उनके अलावा एलाना किंग, उमा छेत्री, ताजमिन ब्रेट्स, अमनदीप कौर जैसे बड़े नाम रहे, जिन्हें कोई खरीदार नहीं मिला।
नंबर गेम-

67 कुल खिलाड़ी बिकीं इस नीलामी में
277 खिलाड़ी पर लगी बोली
11 खिलाड़ियों को मिली एक करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि
40.80 करोड़ रुपये खर्च किए पांच फ्रेंचाइजियों ने नीलामी में
2026 नीलामी की सबसे महंगी खिलाड़ी-

दीप्ति शर्मा, यूपी वॉरियर्ज, 3.2 करोड़
अमेलिया कर, मुंबई इंडियंस, 3 करोड़
शिखा पांडे, यूपी वॉरियर्ज, 2.4 करोड़
सोफी डिवाइन, गुजरात जायंट्स, 2 करोड़
मेग लैनिंग, गुजरात जायंट्स, 1.9 करोड़
चेनिले हेनरी, दिल्ली कैपिटल्स, 1.3 करोड़
सबसे महंगी भारतीय खिलाड़ी-

दीप्ति शर्मा, यूपी वॉरियर्ज, 3.2 करोड़
शिखा पांडे, यूपी वॉरियर्ज, 2.4 करोड़
श्री चरणी, दिल्ली कैपिटल्स, 1.3 करोड़
आशा शोभना, यूपी वारियर्स, 1.1 करोड़
पूजा वस्त्रकर, आरसीबी, 85 लाख
सबसे महंगी विदेशी-

अमेलिया कर (न्यूजीलैंड), मुंबई इंडियंस, 3 करोड़
सोफी डिवाइन (न्यूजीलैंड), गुजरात जायंट्स, 2 करोड़
मेग लैनिंग (ऑस्ट्रेलिया), यूपी वॉरियर्ज, 1.9 करोड़
चेनिले हेनरी (वेस्टइंडीज), दिल्ली कैपिटल्स, 1.3 करोड़
फोबे लिचफील्ड (ऑस्ट्रेलिया), यूपी वॉरियर्ज, 1.2 करोड़
लौरा वोल्वार्ड्ट (द. अफ्रीका), दिल्ली कैपिटल्स, 1.1 करोड़
डब्ल्यूपीएल इतिहास की सबसे महंगी खिलाड़ी-

स्मृति मंधाना, आरसीबी, 3.4 करोड़
दीप्ति शर्मा, यूपी वॉरियर्ज, 3.2 करोड़
एश्ली गार्डनर, गुजरात जायंट्स, 3.2 करोड़
नैट सीवर ब्रंट, मुंबई इंडियंस, 3.2 करोड़

यह भी पढ़ें- WPL Mega Auction 2026 की 5 सबसे महंगी खिलाड़ी, 2 भारतीय प्लेयर भी शामिल
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Previous / Next

Previous threads: tracking casino crazy time Next threads: vivo v50 sim slot