search

यूपी के इस जिले में 15 महिलाओं को मिला ये चेक, 8 को घरौनी का अधिकार; लिस्ट में आपका नाम है या नहीं?

deltin33 2025-10-3 22:06:27 views 1278
  15 महिलाओं को प्रमाण पत्र, आठ को मिली घरौनी।





जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। मिशन शक्ति अभियान के तहत जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना योजना के तहत 15 महिला लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। जबकि आठ महिलाओं को घरौनी दी गई।

सदर तहसील की जमुही निवासी किरन देवी, वसुलिया की अनीता शर्मा, डींगरपुर निवासी सुमन सोनकर को कृषक दुर्घटना योजना का लाभ दिया गया। रौरा की रामकली, अकर्रा की मायादेवी, सरौरा की ऊषा, सैदापुर सानी की शशिबाला व सावित्री, सरसवां रागनी व सैजना की छोटी बिटिया को भी प्रमाण पत्र दिए गए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें



जबकि तिलहर तहसील के परसौना खलीलपुर निवासी वेदांती, देवनगर फीलनगर की कन्यावती, कुआंडांडा की सुशीला, सैयदबाड़ा की सुदामा व बहादुरगंज की चमेली को भी कृषक दुर्घटना योजना के चेक दिए गए।

जिन महिलाओं को घरौनी दी गईं उनमें सदर तहसील के अकर्रा निवासी सुशीला, नेहा, मैनादेवी शामिल हैं। इनके अतिरिक्त सीमा देवी, अतरकली, सुशीला, अर्चना देवी, श्याम सुंदरी को भी घरौनियां दी गईं।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521