search

डेराबस्सी में गांधी जयंती पर खुले ठेके, खूब बिकी शराब, दिनभर लाइनों में लगे रहे खरीदार, पुलिस-प्रशासन पर उठे सवाल

cy520520 2025-10-3 21:06:27 views 1156
  गांधी जयंती पर डेराबस्सी ठेके के बाहर लगी शराब खरीदने वालों की लाइन।





संवाद सहयोगी, डेराबस्सी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर 2 अक्टूबर को पूरे देश में शराब की बिक्री पर पाबंदी रहती है। पंजाब और हरियाणा सरकार ने भी शराब ठेकों को बंद रखने के आदेश जारी किए थे। इसके बावजूद डेराबस्सी-बरवाला रोड समेत कई इलाकों में शराब ठेके खुले रहे। ग्राहकों की लंबी कतारें लगीं और शराब की बिक्री भी जोर-शोर से हुई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सब प्रशासन और पुलिस की मिलीभगत से संभव हुआ। जिन अधिकारियों को पाबंदी लागू करवानी थी, उन्होंने जानबूझकर आंखें मूंद लीं। यही कारण है कि ठेकेदारों ने गांधी जयंती पर भी मोटा मुनाफा कमाया।



स्थानीय लोग मानते हैं कि इस मामले की निष्पक्ष जांच हो तो कई पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की संलिप्तता सामने आ सकती है। जब इस बारे में एसडीएम अमित गुप्ता ने बात की गई तो उनका जवाब था कि चेक करवा कर बनती कार्रवाई कर दी जाएगी।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737