search

पटना जंक्शन गोलंबर के पास ऊबड़-खाबड़ सड़क से यात्री परेशान, तत्काल मरम्मत की मांग

LHC0088 2025-11-27 13:07:28 views 1257
  

पटना जंक्शन गोलंबर



जागरण संवाददाता, पटना। पटना जंक्शन के सामने पुराने बड़े नेहरू गोलंबर को तोड़कर बनाए गए नए गोलंबर के पास सड़क की बदहाल स्थिति यात्रियों और वाहन चालकों के लिए लगातार परेशानी का कारण बन रही है।  

क्षेत्र में सड़क ठीक नहीं किए जाने और नाले के स्लैब (ढक्कन) ठीक से नहीं रखे जाने के कारण यातायात बाधित हो रहा है। इसके साथ ही आए दिन वाहन चालक फिसलकर या पहिया फंसने से चोटिल हो रहे हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पटना जंक्शन शहर का व्यस्ततम इलाका है, जहां चौबीसों घंटे भारी ट्रैफिक दबाव बना रहता है। बावजूद इसके, गोलंबर पुनर्निर्माण के बाद आसपास की सड़क संरचना को ठीक करने में गंभीर लापरवाही उजागर हो रही है।  
बार-बार बनती है जाम की स्थिति

स्थानीय लोगों और यात्रियों का कहना है कि नाले के ढक्कन असमान रूप से रखे गए हैं, जिससे टेंपो, ऑटो और दोपहिया वाहन अक्सर असंतुलित होकर गिर जाते हैं। वहीं उबड़-खाबड़ सड़क के कारण जाम की स्थिति भी बार-बार बनती है।

दुकानदारों और यात्रियों का कहना है कि अंधेरे में या वर्षा के बाद स्थिति और अधिक खतरनाक हो जाती है, क्योंकि नाले का स्लैब नीचे धंस जाता है और सड़क पर गड्ढे दिखाई नहीं देते। कई बार वे सामान लेकर उतरते समय ठोकर खा चुके हैं। वाहन चालकों ने बताया कि ट्रैफिक दबाव अधिक रहने के बावजूद सड़क मरम्मत का कोई ठोस कार्य अभी तक नहीं किया गया है।
तत्काल मरम्मत कराने की मांग

लोगों ने नगर निगम और पथ निर्माण विभाग से इस महत्वपूर्ण स्थान पर तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि जंक्शन के पास लाखों यात्रियों की प्रतिदिन आवाजाही होती है, ऐसे में सड़क और नाले की खराब स्थिति किसी भी समय बड़े हादसे को जन्म दे सकती है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165816