search

मणिपुर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, प्रतिबंधित कुकी संगठन का चीफ और तीन उग्रवादी गिरफ्तार

deltin33 2025-10-3 18:06:16 views 1275
  मणिपुर में प्रतिबंधित कुकी संगठन का चीफ और तीन उग्रवादी गिरफ्तार। (फाइल फोटो)





डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मणिपुर में सुरक्षा बलों के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। यहां पर सुरक्षा बलों ने मणिपुर में प्रतिबंधित कुकी संगठन के एक स्वयंभू प्रमुख समेत चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। इस बात की जानकारी पुलिस ने दी है।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें



दरअसल, सुरक्षा बलों ने बुधवार को चुड़चांपुर जिले के एस मुनुआम से चिन कुकी मिजो आर्मी (CKMA) के स्वयंभू कमांडर इन चीफ पाओखोलेन गुइटे को कस्टडी में लिया है।


इन गतिविधियों में शामिल था गुइटे

जानकारी के अनुसार, भारत-म्यांमार सीमा पार से हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी में गुइटे शामिल था। सुरक्षा बलों ने उसके पास से दो एके-47 राइफल, विभिन्न प्रकार के गोलाबारुद के 181 राउंड, 1,00,000 रुपये नगद और एक कार बरामद की है।
पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के दो कार्यकर्ता भी गिरफ्तार

इसके अलावा सुरक्षा बलों ने गुरुवार को इंफाल पश्चिम जिले में अलग-अलग जगहों से प्रतिबंधित पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के दो कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। वे घाटी क्षेत्र में ईंट भट्ठों के मालिकों और जनता से जबरन वसूली में शामिल थे।



वहीं, पुलिस ने बुधवार को थौबल जिले के याइरीपोक स्थित उसके आवास से संगठन के एक अन्य सदस्य को भी गिरफ्तार किया। वह खदान मजदूरों से जबरन वसूली और धन उगाही में शामिल था।

गौरतलब है कि पीएलए के सदस्यों ने सितंबर में बिष्णुपुर जिले के नांबोल सबल लेइकाई में असम राइफल्स के काफिले पर घात लगाकर हमला किया था। इस हमले में दो जवान बलिदान हुए थे। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)



यह भी पढ़ें- मणिपुर समेत इन तीन राज्यों में फिर बढ़ाई गई AFSPA की अवधि, गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला

यह भी पढ़ें- Manipur: असम राइफल्स के काफिले पर हमले के बाद एक्शन में पुलिस, दो को हिरासत में लिया; वैन भी जब्त
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521