search

मुंबई एयरपोर्ट पर फर्जी पासपोर्ट के साथ नेपाली महिला गिरफ्तार, ओमान जाने की थी कोशिश

LHC0088 2025-11-27 04:07:03 views 1248
  

नेपाली महिला फर्जी पासपोर्ट के साथ गिरफ्तार।



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पुलिस ने मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से एक नेपाली मूल की महिला को फर्जी भारतीय पासपोर्ट के जरिये ओमान जाने की कोशिश करते गिरफ्तार किया है।

महिला विगत सप्ताह मस्कट जाने वाली फ्लाइट में सवार होने के लिए शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के इमिग्रेशन काउंटर पर पहुंची थी।
नेपाली महिला फर्जी पासपोर्ट के साथ गिरफ्तार

सहार पुलिस थाने के एक अधिकारी के अनुसार, उसने अपना नाम काजल बताया और एक भारतीय पासपोर्ट दिखाया। इसमें उसका जन्म स्थान हिमाचल प्रदेश के नोहरा में दर्शाया गया था। हालांकि, उसके चेहरे के हाव-भाव स्पष्ट रूप से नेपाली लग रहे थे। इससे संदेह पैदा हुआ। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तारी

उसे जांच के लिए संबंधित अधिकारियों के पास भेजा गया। पूछताछ के दौरान उसने कुबूल किया कि वह भारतीय नहीं, बल्कि एक नेपाली नागरिक है। उन्होंने बताया कि बाद में महिला ने अपना असली नाम काजल लामा बताया।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165798