search

दिल्ली में बुधवार को 2022 के बाद रही नवंबर की सबसे ठंडी सुबह, 8.0 डिग्री सेल्सियस तक गिरा न्यूनतम तापमान

LHC0088 2025-11-27 03:37:11 views 697
  



राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। लगातार सर्द हो रहे मौसम में बुधवार को राजधानी में इस सीजन की सबसे ठंडी सुबह दर्ज हुई। न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जो 2022 के बाद से नवंबर में सबसे कम तापमान है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

यह सामान्य से 3.3 डिग्री कम है। आयानगर में न्यूनतम तापमान और भी कम 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस कम है।

वहीं, बुधवार को अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.2 डिग्री कम है। यह इस महीने का अब तक का दूसरा सबसे कम अधिकतम तापमान है। पालम का अधिकतम तापमान सबसे कम 22.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो कि सामान्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस कम है। हवा में नमी का स्तर 100 से 41 प्रतिशत रहा।

इस माह का सबसे कम तापमान इससे पहले 17 नवंबर को 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 2024 के नवंबर में न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस और 2023 में 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। 2022 में नवंबर का न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो हाल के वर्षों में इस महीने का सबसे कम तापमान है।

मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को सुबह हल्के से मध्यम श्रेणी का कोहरा छाए का अनुमान लगाया है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 24 और 9 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।हवा की गति पांच से दस किमी प्रति घंटे तक रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली की हवा लगातार 13वें दिन \“बहुत खराब\“, आने वाले सप्ताह में भी हालात सुधारने की कम ही संभावना
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165816