search

कोहरे से रेल यातायात प्रभावित, ट्रेनें 11 घंटे तक लेट; लिस्ट में कुम्भ एक्सप्रेस भी शामिल

Chikheang 2025-11-27 02:19:41 views 1231
  

कोहरे से रेल यातायात प्रभावित, ट्रेनें 11 घंटे तक लेट



जागरण संवाददाता, पटना। सर्दी की शुरुआत के साथ ही घने कोहरे ने रेल यातायात को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। दानापुर मंडल (Danapur Rail Mandal) से गुजरने वाली दर्जनों ट्रेनें औसतन 2 से 7 घंटे तक देरी से चल रही हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

कोहरे के कारण दानापुर मंडल की समयबद्धता में 5-7 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। अभी तक जहां यह 85 प्रतिशत से ऊपर थी, वहीं अब करीब 80 प्रतिशत के आसपास रह गई है। सबसे खराब हालत वाराणसी मंडल की है, जहां केवल 65 प्रतिशत ट्रेनें ही समय पर चल पा रही हैं।

लखनऊ मंडल में यह आंकड़ा 75-80 प्रतिशत के बीच है। दानापुर मंडल की स्थिति अभी भी इन दोनों से बेहतर है। कोहरे में सुरक्षित परिचालन के लिए रेलवे ने सभी इंजनों में फॉग सेफ डिवाइस लगवा दिए हैं और ट्रेनों की रफ्तार पर भी नियंत्रण रखा जा रहा है।

साथ ही सभी सिग्नल पोस्ट पर ल्यूमिनस एवं रिफ्लेक्टिव स्ट्रिप लगाई गईं है। सिग्नल साइटिंग बोर्ड पर लाइन मार्किंग की गई है। लेवल क्रॉसिंग बैरियर पर भी चमकदार स्ट्रिप लगाई गईं है।

दानापुर मंडल में एक हजार से अधिक फॉग सेफ डिवाइस तैनात किए गए हैं। इसके अलावा कोहरे के मद्देनजर दानापुर मंडल से होकर जाने वाली करीब दो दर्जन ट्रेनें एक दिसंबर से अस्थायी रूप से रद कर दी गई हैं।
कुछ प्रमुख ट्रेनों की देरी

  • 12370 कुम्भ एक्सप्रेस : 11 घंटे 17 मिनट लेट
  • 03222 आनंद विहार-राजगीर फेस्टिवल स्पेशल : 11 घंटे 42 मिनट लेट
  • 18626 कोशी सुपर एक्सप्रेस : 6 घंटे 16 मिनट लेट
  • 12333 विभूति एक्सप्रेस : 2 घंटे 51 मिनट लेट
  • 03232 आनंदपुर साहिब-राजगीर मेमू : 2 घंटे 15 मिनट लेट
  • 12332 हिमगिरी एक्सप्रेस : 1 घंटा 34 मिनट लेट
  • 12318 अकाल तख्त एक्सप्रेस : 1 घंटा 30 मिनट लेट
  • 18623 इस्लामपुर-हटिया एक्सप्रेस : 1 घंटा लेट

लोकल ट्रेनों की स्थिति

  • 13210 पटना मेमू एक्सप्रेस : 1 घंटे लेट
  • 63327 इस्लामपुर पटन मेमू : 50 मिनट लेट
  • 63220 बक्सर पटना मेमू : 1 घंटे लेट
  • 13233 दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस : 1:40 घंटे लेट
  • 53204 दानापुर झाझा फास्ट पैसेंजर : 40 मिनट लेट
  • 18183 टाटानगर बक्सर एक्सप्रेस : 45 मिनट लेट
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167860