search

ननद को साड़ी देने से नाराज बहू ने उठाया ये खौफनाक कदम, सुनकर कांप जाएगी रूह

cy520520 2025-11-27 02:07:50 views 885
  



जागरण संवाददाता, अलीगढ़। ननद को साड़ी देने से नाराज बहू ने चूहे मार दवा खाकर जान दे दी। जहर खाने से जब उसकी हालत बिगड़ी तो ससुरालीजनों को पता चला। उन्होंने उसे जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मायके पक्ष से पति समेत पांच के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा पंजीकृत कराया गया। आरोपित पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

छर्रा की निवासी मनीषा का विवाह तीन मई 2022 को क्वार्सी क्षेत्र के नगला मल्लाह निवासी मनीष के साथ हुआ था। शादी के बाद वह एक बेटे निशांत की मां बनी। सास सरोज का कहना है कि घटना से दो दिन पूर्व बहू की एक साड़ी को उन्होंने ननद को देने की बात कही। इस पर वह नाराज हो गई। उसे लगा कि साड़ी ननद को दे दी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

नाराज होकर बोलना बंद कर दिया

उसके बाद वह रूठ गई और बोलना बंद कर दिया। घर में इसी बात को लेकर कलेश शुरू हो गया। कलेश की वजह से बीते शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे उन्होंने बहू से कहा कि मेरे लिए खाना मत बनाना। इसी दौरान खाना बनाते वक्त घर में रखी चूहे मार दवा का उसने सेवन कर लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। जेएन मेडिकल कालेज में उपचार के दौरान दोपहर दो बजे उसकी मृत्यु हो गई।

मायके पक्ष का आरोप है कि अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे परेशान किया जाता था। उन्होंने दहेज उत्पीड़न करते हुए जहर देकर मनीषा की हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने दहेज हत्या में पति मनीष, सास, ससुर, देवर और ननद के के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया। इंस्पेक्टर नरेंद्र शर्मा ने बताया कि आरोपित पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मृत्यु का कारण विषाक्त पदार्थ का सेवन आया है। प्रथम दृष्टया सामने आया है कि यह गृह कलह में हुई है। आरोपों के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163538