search

जगदलपुर में एक्सीडेंट, दो एमबीबीएस छात्रों की मौत; ट्रक चालक गिरफ्तार

LHC0088 2025-11-27 02:07:06 views 873
  

जगदलपुर में सड़क दुर्घटना।  



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जगदलपुर में शनिवार दोपहर हुए सड़क हादसे में मेडिकल कालेज डिमरापाल के 2021 बैच के दो एमबीबीएस छात्रों की मौत हो गई।

भिलाई सेक्टर-7 निवासी अंकित दानी और रायपुर निवासी आली श्रीवास्तव बाइक से डिमरापाल की ओर लौट रहे थे। हाइवे स्थित इन ढाबा के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
मौके पर मौजूद लोगों ने छात्रों को अस्पताल

टक्कर इतनी भीषण थी कि अंकित दानी की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल आली श्रीवास्तव को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने दोनों छात्रों को मेकाज अस्पताल पहुंचाया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
गिरफ्तार हुआ ट्रक ड्राइवर

घटना की जानकारी मिलते ही अधीक्षक डॉ. अनुरूप साहू, वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम और बड़ी संख्या में छात्र अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें: माओवादियों के साथ मुठभेड़ में जवान आशीष शर्मा बलिदान, ज्वाइंट सर्च ऑपरेशन के दौरान लगी गोली
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165912