search

अल फलाह यूनिवर्सिटी पर नैक सख्त, ग्रेड संबंधी गलत जानकारी देने पर मांगा जवाब, प्रबंधन बोला-डिजाइनिंग एरर

cy520520 2025-11-27 02:07:05 views 1248
  

फाइल फोटो



जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद (नैक) के नोटिस पर अल फलाह यूनिवर्सिटी प्रबंधन की ओर से सफाई पेश की गई है। प्रबंधन की ओर से कहा गया कि वेबसाइट पर ए ग्रेड का प्रदर्शित होना केवल डिजाइनिंग की गलती है। यूनिवर्सिटी की ओर से कहा कि नोटिस मिलते ही इस एरर को सुधार लिया गया था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
गलती को लेकर माफी भी मांगी

नोटिस का जवाब देते हुए गलती को लेकर माफी भी मांगी गई है। अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्थानों के राष्ट्रीय आयोग की ओर से यूनिवर्सिटी को अल्पसंख्यक का दर्जा खत्म करने का नोटिस भेजा है। आयोग ने कहा कि जिस कार को आतंकी डाॅ. उमर चला रहा था। उसके ब्लास्ट होने से 15 से अधिक लोगों की जान चली गई। इसको देखते हुए क्यों न यूनिवर्सिटी का अल्पसंख्यक का दर्जा खत्म कर दिया जाए। यूनिवर्सिटी प्रबंधन को चार दिसंबर तक अपना पक्ष रखना हैं।
यह भेजा गया था नैक की ओर से नोटिस

नैक की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि यूनिवर्सिटी ने यह दर्शाया कि उसे परिषद से मान्यता प्राप्त है, जबकि वास्तविकता यह है कि उसकी मान्यता की अवधि कई वर्ष पहले समाप्त हो चुकी है। परिषद ने विश्वविद्यालय प्रशासन से सात दिनों के भीतर जवाब मांगा था। इसके साथ ही कहा था कि क्यों न उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए और क्यों न उसे भविष्य के मूल्यांकन से अयोग्य घोषित किया जाए।

यह भी पढ़ें- अल फलाह यूनिवर्सिटी विवाद: अभिभावकों ने प्रबंधन से पूछे तीखे सवाल, आतंकी विचारधारा वालों की तैनाती पर भड़के
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163526