search

Bihar Politics: मीठा-मीठा गपगप, कड़वा-कड़वा थूथू; BJP ने क‍िस बात पर RJD को कहा ऐसा?

deltin33 2025-11-27 02:06:42 views 741
  

राजद नेता तेजस्‍वी यादव। जागरण आर्काइव  



राज्य ब्यूरो, पटना। विधानसभा चुनाव (Bihar Chunav 2025) में कम अंतर से हुए जीत-हार के निर्णय को RJD ने बेईमानी का प्रतिफल बताया है।

उसका आरोप है कि निरस्त किए गए बैलेट वोट में ही पारदर्शिता नहीं रही। विधानसभा की पांच सीटों का उल्लेख करते हुए राजद ने यह आरोप लगाया है।

प्रत्युत्तर में भाजपा ने उसी आईने को राजद की ओर घुमा दिया है और राजद के आरोप को हार की हताशा करार दिया है।

इसी के साथ भाजपा ने चार सीटों (रामगढ़, ढाका, चनपटिया, फारबिसगंज) का उल्लेख किया है, जहां भाजपा मामूली मतों के अंतर से हारी है।

उल्लेखनीय है कि इस बार तीन सीटों पर सौ से भी कम मतों के अंतर से जीत-हार का निर्णय हुआ है। एक हजार से कम अंतर वाली ऐसी सीटें 11 हैं।
ठगबंधन और लठबंधन की दी संज्ञा

महागठबंधन को भाजपा ने ठगबंधन और लठबंधन की संज्ञा दी है। अपने एक्स हैंडल पर लिखा है कि ठगबंधन की आदत यही है, \“मीठा मीठा गप-गप, कड़वा कड़वा थू-थू।\“ जहां जीत मिल जाए, वहां जनता की आवाज, जहां हार जाए, वहां चुनाव आयोग पर आरोप। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

अगर आयोग एनडीए के पक्ष में होता, तो जिन सीटों पर हमारे प्रत्याशी बेहद कम अंतर से हारे हैं, वे भी आज एनडीए के खाते में होतीं।

सच यह है कि एनडीए ने जनता के विश्वास से जीत हासिल की है और लठबंधन हार पचाने की हिम्मत तक नहीं रखता।


BJP ने इन सीटों का द‍िया उदाहरण

रामगढ़

  • विजेता : बसपा के सतीश सिंह यादव : 72689 वोट
  • निकटतम प्रतिद्वंद्वी : भाजपा के अशोक कु. सिंह : 72659 वोट
  • जीत-हार का अंतर : 30 वोट



ढाका

  • विजेता : राजद के फैसल रहमान : 112727 वोट
  • निकटतम प्रतिद्वंद्वी : भाजपा के पवन कु. जायसवाल : 12549 वोट
  • जीत-हार का अंतर : 178 वोट



चनपटिया

  • विजेता : कांग्रेस के अभिषेक रंजन : 87538 वोट
  • निकटतम प्रतिद्वंद्वी : भाजपा के उमाकांत सिंह : 86936 वोट
  • जीत-हार का अंतर : 602 वोट



फारबिसगंज

  • विजेता : कांग्रेस के मनोज विश्वास : 120174 वोट
  • निकटतम प्रतिद्वंद्वी : भाजपा के विद्यासागर केशरी : 119893 वोट
  • जीत-हार का अंतर : 221 वोट
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4510K

Credits

administrator

Credits
459817

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com