search

दिबियापुर में रिटायर दरोगा के घर में चल रहा था ओयो होटल, छात्रा से छेड़छाड़ हुई तो मचा शोर, सील

deltin33 2025-11-27 02:05:59 views 1245
  



संवादसूत्र, जागरण, दिबियापुर(औरैया)। औरैया में रिटायर सेवानिवृत्ति दरोगा के घर में ओयो होटल चल रहा था। इसी होटल में एक छात्रा से छेड़छाड़ हो गई। तभी पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपितों को गिरफ्तार कर होटल सील कर दिया गया।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  

कस्बा के औरैया रोड स्थित सेवानिवृत्ति दारोगा के मकान पर चल रहे ओयो होटल में एक युवक ने किशोरी से छेड़छाड़ की। उसके शोर मचाने पर होटल में रहे अन्य लोग पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई। इस पर दिबियापुर थाने से पहुंचे पुलिसकर्मियों ने आरोपित व होटल के मैनेजर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर होटल सील करा दिया। घटना शनिवार दोपहर दो बजे के बाद की है।

  

औरैया रोड स्थित सेवानिवृत्ति दारोगा सिपाही लाल ने बताया एक महा पूर्व कानपुर देहात के एक युवक ने होटल के लिए उसका मकान 20 हजार रुपये प्रतिमाह किराये पर लिया था। उसके द्वारा नियुक्त मैनेजर कानपुर देहात के भटौली रूल निवासी विवेक कुमार होटल का संचालन करता था। शनिवार दोपहर पाता खानपुर निवासी अशर्फीलाल अपने साथ एक किशोरी को लाया, वह स्कूल ड्रेस में थी। जिसकी जानकारी होने पर पुलिस पहुंच गई। इस दौरान युवक किशोरी से छेड़छाड़ कर रहा था।

  

सीओ सृष्टि सिंह भी मौके पर पहुंची थीं। घटना के संबंध में थाना प्रवाहित निरीक्षक रुद्र प्रताप नारायण त्रिपाठी ने बताया की जानकारी होने पर उन्होंने एक मकान में छापा मारा था। यह किशोरी वह दो लोगों को थाने लाया गया है। मामले की जांच कर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। जहां होटल संचालक हो रहा था उस जगह को सील कर दिया गया है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476723