search

Ujjain Famous Temple: ये हैं उज्जैन के प्रसिद्ध मंदिर, महाकाल की नगरी में जरूर करें दर्शन

LHC0088 2025-11-27 02:05:01 views 1129
  

Ujjain Famous Temple  



धर्म डेस्क, नई दिल्ली। उज्जैन में कई प्रसिद्ध मंदिर हैं, जिसमें भक्तों की अटूट आस्था है। ऐसे में अगर आप उज्जैन जाने का मन बना रहते हैं, तो इन प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन भी जरूर करें, जिन्हें लेकर अलग-अलग मान्यताएं प्रचलित हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
इस मंदिरों के भी करें दर्शन

श्री चिंतामन गणेश मंदिर, उज्जैन से 7 कि.मी. दूरी पर स्थापित है। इस मंदिर में स्थापित गणेश जी की मूर्ति को स्वयंभू माना जाता है। विवाह की आमंत्रण पत्र सबसे पहले चिंतामण गणेश मंदिर में भेंट किया जाता है। इसके साथ ही यह भी मान्यता है कि इनके दर्शन से साधक की हर इच्छा पूर्ण होती है और चिंता दूर होती है।

  
दूर होता है मंगल दोष

उज्जैन में स्थित मंगलनाथ मंदिर भी यहां के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। मत्स्य पुराण में मंगलनाथ को मंगल ग्रह का जन्म स्थान माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस मंदिर में दर्शन और विशेष पूजा-अर्चना से मंगल दोष का निवारण हो सकता है। ऐसे में यहां वह जातक जरूर आते हैं, जिनकी कुंडली में मांगलिक होता है।

  
सभी मनोकामनाएं होती हैं पूरी

महाकाल मंदिर के पास स्थित हरसिद्धि माता मंदिर भी प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है, जो 51 शक्तिपीठों में शामिल है। माना जाता है कि इस स्थान पर माता सती की कोहनी गिरी थी। माना जाता है कि जो भी भक्त यहां आकर देवी के दर्शन व पूजा करता है, उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं।

  
लगता है शराब को भोग

भगवान कालभैरव का मंदिर उज्जैन की क्षिप्रा नदी के किनारे भैरवगढ़ क्षेत्र में स्थित है। इस मंदिर की सबसे खास हात यह है कि यहां भगवान काल भैरव को शराब का भोग लगाया जाता है। साथ ही आश्चर्य की बात यह है कि जिस पात्र में मदिरा का भोग लगाया जाता है, वह खाली हो जाता है।

  

इस बात का पता आज तक कोई नहीं लगा पाया कि आखिर वह शराब कहां जाती है। इसी चमत्कार का साक्षी बनने के लिए यहां रोजाना श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है।

यह भी पढ़ें - अकाल मृत्यु के बाद प्रेतशिला पर्वत पर होता है पिंडदान, पर क्यों शाम को यहां रुकना है मना? जानें रहस्य

यह भी पढ़ें - 12 Jyotirlinga Temples: अपनी राशि के अनुसार करें ज्योतिर्लिंग का दर्शन, मिटेगा हर कष्ट

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
148484

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com