search

यूपी में लेखपालों ने की वाहन भत्ते की मांग, आंदोलन की चेतावनी

cy520520 2025-11-27 01:58:20 views 1284
  



राज्य ब्यूरो, लखनऊ। लेखपाल संघ ने वाहन भत्ता सहित सात सूत्रीय मांगों को लेकर 22 नवंबर से आंदोलन की चेतावनी दी है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष भूपिंदर सिंह ने बताया कि गुरुवार को आलमबाग में उच्च स्तरीय बैठक में लेखपालों को मिलने वाले स्टेशनरी भत्ते में बढ़ोत्तरी की मांग की गई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इसके अलावा विभिन्न मांगों को लेकर मुख्य सचिव को ज्ञापन सौंपा गया है। उन्होंने बताया कि राजस्व निरीक्षक और नायब तहसीलदारों के अतिरिक्त पदों का सृजन, नियमावली में संशोधन, स्थानांतरण, लेखपालों को उप राजस्व निरीक्षक का पदनाम इस्तेमाल करने और वेतनमान में बढ़ोत्तरी की मांगों को लेकर गरुवार को लेखपाल काली पट्टी बांधकर काम करेंगे।

आठ दिसंबर को विधायकों व मंत्रियों को ज्ञापन दिया जाएगा। 13 दिसंबर को थाना समाधान दिवस पर काली पट्टी बांधकर विरोध, 20 दिसंबर को 10 से 4 बजे तक धरना, 27 दिसंबर को काली पट्टी बांधकर विरोध, 30 दिसंबर को जिला मुख्यालय पर सभी लेखपाल एकत्रित होकर 10 बजे से 4 बजे तक धरना देंगे। इसके बाद छह जनवरी को राजस्व परिषद का घेराव किया जाएगा।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163302