deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

युवती से सामूहिक दुष्कर्म में BJP मंडल उपाध्यक्ष गिरफ्तार, 2 बार वारंट जारी होने के बाद भी पुलिस ने नहीं की थी कार्रवाई

cy520520 2025-11-27 01:58:03 views 457

  



जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। युवती से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष भूदेव चौधरी को गिरफ्तार किया है। युवती ने 2023 में सामूहिक दुष्कर्म की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। कोर्ट से वारंट जारी होने के बाद पुलिस ने भाजपा नेता को जेल भेजा है। दो साल पहले मुरादाबाद के छजलैट की एक महिला ने चार लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। सिविल लाइंस पुलिस ने मामले की विवेचना के दौरान भाजपा के अगवानपुर मंडल उपाध्यक्ष भूदेव और उसके भतीजे सचिन का नाम विवेचना से निकाल दिया था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इसके बाद महिला ने न्यायालय में बयान दर्ज कराया। पीड़ित की आपत्ति पर कोर्ट ने आदेश दिया कि दोनों के नाम केस में दोबारा शामिल किए जाएं। महिला का आरोप था कि बिजनौर जाते समय उसकी मुलाकात राहुल शर्मा से हुई थी, जिसने नौकरी लगवाने का झांसा देकर उसे हरथला स्थित एक मकान में बुलाया। वहां पहले से मौजूद भूदेव, सचिन समेत चार लोगों ने धमकाते हुए तमंचा दिखाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर राहुल और अरुण को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया था, जबकि भूदेव और सचिन को विवेचना में क्लीन चिट दे दी गई थी।
प्राथमिकी में फिर से नाम जोड़ा

अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दोनों का प्राथमिकी में फिर से नाम जोड़ा। इसके बाद अदालत ने भूदेव को कोर्ट में पेश होने के आदेश दिए, लेकिन हाजिर न होने पर दो बार वारंट जारी किए गए। इस पर पुलिस ने बुधवार देर रात अगवानपुर से भूदेव को गिरफ्तार कर लिया। थाना सिविल लाइंस प्रभारी मनीष सक्सेना ने बताया कि कोर्ट के वारंट के आधार पर भूदेव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments