search

UPSSSC: आयोग की परीक्षाओं की उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने की आखिरी तिथि घोषित

Chikheang 2025-11-27 01:51:23 views 1069
  



राज्य ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने कई भर्तियों की लिखित परीक्षाओं की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। आशुलिपिक (स्टेनोग्राफर) के 333 पदों की परीक्षा की उत्तर कुंजी 17 नवंबर को जारी हुई थी। इसी तरह सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के नक्शानवीस (ड्राफ्टमैन) के 172 पद और कृषि विभाग के मानचित्रक (मैपर) के 283 पदों की परीक्षा 16 नवंबर को हुई थी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इन परीक्षाओं की उत्तर कुंजी भी 17 नवंबर को जारी की गई है। इन पर भी अभ्यर्थी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। प्रत्येक आपत्ति के लिए 100 रुपये शुल्क तय किया गया है। आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि 25 नवंबर है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि सभी आपत्तियां केवल आनलाइन मोड में ही स्वीकार की जाएंगी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167985