search

Buxar News: अब हर घंटे बजेगी घंटाघर की घड़ी, रात 11 बजे तक सुनाई देगा सायरन

cy520520 2025-11-27 01:50:25 views 1236
  

बक्सर का घंटाघर। फोटो जागरण  



जागरण संवाददाता, बक्सर। शहरवासियों के लिए खुशखबरी है। आदर्श थाना के पास स्थित वर्षों से बंद पड़ी घंटाघर की घड़ी को आखिरकार ठीक कर दिया गया है। लंबे समय से बंद रही इस ऐतिहासिक घड़ी के सुधरने से अब न केवल घंटाघर का गौरव लौट आया है, बल्कि नागरिकों को समय की सटीक जानकारी भी मिल रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इसे दुरुस्त करने के लिए दिल्ली से विशेष कारीगरों की टीम बक्सर पहुंची है, जिन्होंने कई दिनों की मेहनत के बाद घड़ी को फिर से चालू कर दिया है। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि इस घड़ी में आधुनिक तकनीक का उपयोग किया गया है।

पूरी घड़ी को जीपीएस सिस्टम से जोड़ दिया गया है, जिससे समय अपने आप सटीक बना रहेगा। समय कम-ज्यादा होने की समस्या अब पूरी तरह समाप्त हो जाएगी। इसके अलावा घड़ी के भीतर आकर्षक लाइटें भी लगाई गई हैं, जिससे यह रात में भी चमकती हुई दिखाई देगी।
घड़ी में लगाया गया सायरन

इससे जहां राहगीरों को रात में समय देखने में आसानी होगी, वहीं शहर की सुंदरता भी बढ़ेगी। नगर प्रबंधक नीरज झा ने जानकारी देते हुए बताया कि अब हर घंटे घड़ी की घंटी बजेगी और साथ ही सायरन की आवाज भी सुनाई देगी। सुबह से लेकर रात 11 बजे तक यह सायरन पूरे इलाके में अपना प्रभाव छोड़ता रहेगा।

इसके लिए एम्पलीफायर मशीन भी लगाई जा रही है, ताकि घंटी और सायरन की आवाज दूर तक सुनाई दे सके और अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें। सिर्फ समय बताने तक ही यह पहल सीमित नहीं रहेगी। नगर परिषद इस घड़ी पर एक आधुनिक साउंड सिस्टम लगाने की भी योजना तैयार कर रही है।
योजनाओं के प्रसारण में मिलेगी मदद

इसके माध्यम से नगर परिषद की विभिन्न योजनाओं, स्वच्छता से जुड़े संदेशों एवं अन्य महत्वपूर्ण घोषणाओं को पूरे क्षेत्र में प्रसारित किया जा सकेगा। इससे न केवल लोगों को जरूरी सूचनाएं समय पर मिलेंगी, बल्कि नगर परिषद की गतिविधियों की जानकारी भी आमजन तक आसानी से पहुंच सकेगी।

घंटाघर की घड़ी के पुनः शुरू होने से शहरवासियों में उत्साह है। लोग इसे शहर की धरोहर मानते हैं और इसके पुनर्जीवित होने को बक्सर के गौरव से जोड़कर देख रहे हैं।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
146147

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com