search

गुरुग्राम में दक्षिण कोरिया की महिला के साथ की गई छेड़छाड़, फिजियोथेरेपिस्ट के खिलाफ मुकदमा दर्ज

deltin33 2025-11-27 01:39:48 views 844
  

प्रतीकात्मक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। सेक्टर-53 थाना क्षेत्र के एक क्लीनिक में दक्षिण कोरिया की महिला के साथ फिजियोथेरेपिस्ट द्वारा छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है।

महिला की शिकायत पर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

सेक्टर-53 थाना पुलिस के मुताबिक महिला ने शिकायत में कहा कि वह मूलरूप से दक्षिण कोरिया की रहने वाली है और गुरुग्राम के सेक्टर-53 थाना क्षेत्र में रहती है। यहां वह निजी कंपनी में काम करती है।

आरोप लगाया कि सात नवंबर को वह सेक्टर-53 स्थित एक फिजियोथेरेपी क्लीनिक में इलाज के लिए गई थी।

क्लीनिक पर मौजूद फिजियोथेरेपिस्ट ने इलाज के दौरान उसके साथ गलत हरकत करते हुए छेड़छाड़ की। विरोध करने पर अभद्र व्यवहार किया गया।

महिला ने शुक्रवार को आरोपित के खिलाफ शिकायत दी थी। मामले में शनिवार को केस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें- हरियाणा में शीतलहर का प्रकोप जारी, 17 जिलों में 10 डिग्री से नीचे पहुंचा तापमान; गुरुग्राम सबसे ठंडा विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476723