search

चंडीगढ़ में रात को 8.4 Degrees पर ठिठुर रहे लोग, उम्मीद से पहले इतनी ठंड, पहाड़ों पर हुई Snowfall का असर

deltin33 2025-11-27 01:31:45 views 1239
  

अगले दो दिन ठंड और बढ़ेगी। न्यूनतम तापमान 8 डिग्री व अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।



जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों में दिख रहा है, जिसकी वजह से चंडीगढ़ में सर्दी ने इस बार उम्मीद से पहले दस्तक दे दी है। न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस तक आ गया है, जो सामान्य से 3.9 डिग्री सेल्सियस है। अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह और शाम चलने वाली ठंडी हवाएं कंपकंपी छुटा रही हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन ठंड और बढ़ेगी। न्यूनतम तापमान 8 डिग्री से नीचे जा सकता है, जबकि दिन का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण पहाड़ों पर बर्फबारी जारी है, जिसका सीधा असर चंडीगढ़ सहित आसपास के मैदानी शहरों में पड़ रहा है।
सर्दी, खांसी और बुखार के मरीज भी बढ़े

ठंड बढ़ने के साथ ही अस्पतालों में सर्दी, खांसी और बुखार के मरीजों की संख्या में भी इजाफा होने लगा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि तापमान में अचानक गिरावट शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को प्रभावित करती है, जिससे वायरल संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।

उन्होंने सलाह दी है कि सुबह-शाम बाहर निकलते समय गरम कपड़े पहनें, गुनगुना पानी पिएं और अत्यधिक ठंडी चीजों से बचें। विशेषज्ञों का कहना है कि बुजुर्ग, बच्चे और सांस संबंधी रोगियों को विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। मौसम विभाग ने लोगों को आगाह किया है कि अगले कुछ दिनों में हवा की रफ्तार बढ़ने के कारण ठंड का असर और तीखा महसूस हो सकता है
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4510K

Credits

administrator

Credits
459709

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com