search

गाजियाबाद: बिहार में NDA की जीत पर कार्यकर्ताओं ने जमकर मनाया जश्न, मिठाईयां बांटकर लगाए PM मोदी के नारे

deltin33 2025-11-27 01:31:43 views 1132
  

बिहार चुनाव में एनडीए की जीत के बाद खुशी मनाते पदाधिकारी। जागरण



जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। बिहार में एनडीए की सरकार बनने के बाद भाजपा सहित एनडीए से जुड़े राजनीतिक दलों के लोगों ने खुशियां मनाईं। इस दौरान एक दूसरे को मिठाई खिलाकर लोगों ने जीत की शुभकामनाएं दीं।

भाजपा के नेहरू नगर स्थित महानगर कार्यालय पर चुनाव परिणाम घोषित होते ही भाजपा नेताओं और कार्यकर्ता एकजुट हुए। चुनाव परिणाम को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व पर जनविश्वास की मजबूत मुहर बताया और पीएम नरेन्द्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

भाजपा के महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने कहा कि बिहार की जनता ने विकास, सुशासन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व पर एक बार फिर से भरोसा जताया है। बिहार में हुई एनडीए की जीत देश की राजनीति में परिवर्तन का संकेत है। भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष सचिन डेढ़ा ने कहा कि युवा शक्ति प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ मजूबती से खड़ी है।

बिहार की युवा पीढ़ी ने एक बार फिर से साबित कर दिया कि वह विकास की राजनीति पसंद करती है। महानगर कार्यालय पर जीत की खुशियां मनाने के बाद भाजपा नेता बीजेपी के दिल्ली स्थित कार्यालय पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संबोधन सुनने के लिए गए।
जदयू और भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशियां

बिहार में एनडीए की सरकार बनने के बाद जदयू और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने एक साथ मिलकर खुशियां मनाईं। जदयू के महानगर अध्यक्ष संजय बिंदल और भाजपा के महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई और पटका पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान मयंक गोयल ने संजय बिंदल को गणेश भगवान की प्रतिमा भेंट की। मौके पर पवन शर्मा, अनूप सोनी, ललित कश्यप सहित अन्य की उपस्थिति रही।
लोकजन शक्ति पार्टी के पदाधिकारियों किया कार्यक्रम

लोकजन शक्ति पार्टी के प्रदेश महासचिव प्रदीप अरोरा ने कहा कि बिहार चुनाव के परिणाम में लोक जनशक्ति पार्टी के अभूतपूर्ण सहयोग को देखते हुए महानगर के पदाधिकारियों और समर्थकों में उत्सव का माहौल है। चुनाव परिणाम से सभी कार्यकर्ता उत्साहित हैं। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशियां मनाईं। इस दौरान पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील दीक्षित, महानगर अध्यक्ष अमित मदान सहित अन्य की उपस्थिति रही।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4510K

Credits

administrator

Credits
459880

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com