search

8 दिन बाद बरामद हुई एक साल की अपहृत बच्ची, पुलिस ने कथित दंपती को किया गिरफ्तार

deltin33 2025-11-27 01:26:08 views 902
  



संवाद सूत्र, वृंंदावन। रमणरेती चौकी से चंद कदम की दूरी पर फुटपाथ पर बनी झोपड़ी से आठ दिन पूर्व अपहृत एक वर्ष की मासूम बच्ची को पुलिस ने गुरुवार को बरामद कर लिया। बच्ची अपहरण निसंतान कथित दंपती ने किया था। पुलिस ने आरोपित दंपती को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कथित दंपती बच्ची का अपहरण करने के बाद जन्म प्रमाण पत्र बनवाने की तैयारी कर रहे थे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

हाथरस जिले के चंदपा चांचपुर भटेला गांव निवासी गुड़्डी बीते दिनों पति बाबूलाल से नाराज होकर तीन बच्चों को लेकर वृंदावन आ गई थी। वह रमणरेती चौकी से चंद कदम की दूरी पर फुटपाथ पर झोपड़ी बनाकर रह रही थी। पांच नवंबर की शाम छह बजे एक महिला झोपड़ी से उसकी एक वर्षीय मासूम का अपहरण कर फरार हो गई। तीन दिन बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इसमें एक महिला बच्ची को लेकर भागती नजर आई।
चार दिन से बच्ची की तलाश में जुटी थी पुलिस

चार दिन से पुलिस बच्ची की तलाश में जुटी थी। गुरुवार को सूचना मिली कि टाउनशिप के निसंतान कथित दंपती की गोद में अचानक एक बच्ची आई है। पुलिस ने रिफाइनरी थाना क्षेत्र के गांव बलरई निवासी 24 वर्षीय अनमोल और उसकी कथित पत्नी 34 वर्षीय आरती को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बच्ची को बरामद कर उसकी मां के सिपुर्द कर दिया। पूछताछ में आरोपित आरती ने बताया वह कोसीकलां के बरका गांव की रहने वाली है। चार वर्ष पूर्व उसके पति की मृत्यु हो गई थी। इसके बाद उसने कोसी के आसपास फल की रेहड़ी लगाने लगी थी।

कुछ दिन बाद वह टाउनशिप आ गई और रिफाइनरी के गेट नंबर नौ पर चालकों के लिए खाना बनाने लगी। यहां फल की रेहड़ी लगाने वाले अनमोल से उसके प्रेम संबंध हो गए। तीन वर्ष से दोनों साथ में रहने लगे। महिला ने बताया कि संतान नहीं होने पर कथित पति शराब पीकर उसे पीटता और बांझ कहकर बुलाता था। इस पर उसने बच्ची चोरी करने की योजना बनाई और पांच नवंबर को वह फुटपाथ से बच्ची को चोरी कर ले अई थी।

इसके बाद कथित पति अनमोल ने उसका जन्म प्रमाण-पत्र बनवाने के लिए शपथ पत्र बनवाया था। वृंदावन थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि दंपती बच्ची को गोद लेकर पालने की साजिश में थे। समय रहते सूचना मिलने से बच्ची को सकुशल बचा लिया गया।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476645