search

Video: जमीन से 30 फुट ऊंचाई पर अचानक रूक गया झूला, 2 घंटे तक फंसे रहे 8 लोगों की अटकी रही सांसें

deltin33 2025-11-27 01:21:03 views 1237
  

झूले में फंसे लोगों का किया जा रहा रेस्क्यू। (जागरण)



एजेंसी, कटक। ओडिशा के कटक में बुधवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां पर बाली जात्रा के दौरान एक झूला खराब हो गया, इसके कारण करीब 30 फुट की ऊंचाई पर आठ लोग फंस गए।

उन्‍हें करीब दो घंटे की कड़ी मशक्‍कत के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन कर सुरक्षित उतारा गया। पुलिस ने बताया कि यह घटना रात करीब 11 बजे हुई जब बाली यात्रा में शामिल आठ लोग झूले पर थे और झूला अचानक रुक गया। इसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पुलिस ने बताया कि एक महिला और दो बच्चों सहित सभी आठ लोगों को बाद में हाइड्रोलिक लिफ्ट की मदद से बचा लिया गया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें इन लोगों को हाइड्रोलिक लिफ्ट से उतारा जा रहा है।

झूला खराब होने और 8 लोगों के इतनी ऊंचाई पर फंसने के कारण उन लोगों के परिवार के सदस्‍य काफी डर गए। उनके परिवार के सदस्यों ने बताया कि जमीन से ऊपर झूले में दो घंटे से ज्‍यादा समय तक फंसे रहने के कारण वे बेहद घबरा गए थे। इस दौरान हजारों लोगों ने ओडिशा अग्निशमन सेवा के जवानों की बहादुरी देखी।


#WATCH ओडिशा | अग्निशमन सेवा दल ने कटक में बाली जात्रा के दौरान झूले पर 60 फुट की ऊंचाई पर तकनीकी खराबी आने से फंसे 8 लोगों को सफलतापूर्वक बचाया। pic.twitter.com/yZABgm1rBi — ANI_HindiNews (@AHindinews) November 12, 2025


अग्निशमन अधिकारी पी के जेना ने बताया कि रेस्क्यू बहुत चुनौतीपूर्ण था। हमने सुनिश्चित किया कि झूले पर फंसे लोग घबराएं नहीं। हमने 8 लोगों को एक-एक करके रेस्क्यू किया।

बचाव अधिकारी टीके बाबू ने बताया कि बचाव अभियान चलाते समय हमें झूले का वजन संतुलित करना पड़ा। हमने 8 लोगों को बचाया। उन सभी को बचाने में हमें एक घंटे से अधिक समय लगा।
सभी को बचाया गया

कटक के डीसीपी खिलाड़ी ऋषिकेश ज्ञानदेव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी बचाव अभियान की निगरानी कर रहे थे। डीसीपी ने कहा कि झूले में फंसे सभी लोगों को बचा लिया गया है।

समाचार एजेंसी एएनआई के इनपुट के साथ।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476810