search

Bihar Air pollution: घुट रही हैं सांसें, पटना में समनपुरा तो प्रदेश में हाजीपुर की हवा हुई सबसे जहरीली

deltin33 2025-11-27 01:20:48 views 1239
  

नवंबर में ठंड बढ़ने के साथ हवा हो रही प्रदूषित। (जागरण)



जागरण संवाददाता, पटना। ठंड में वृद्धि होने के साथ ही प्रदेश की हवा भी प्रदूषित होने लगी है। बुधवार को पटना का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) मंगलवार की तुलना में कम रहा। मंगलवार को AQI 196 था, जबकि बुधवार को 164 दर्ज किया गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

राजधानी में सबसे प्रदूषित हवा समनपुरा का 225 AQI रहा, जबकि प्रदेश में सबसे प्रदूषित हाजीपुर रहा। वहां का AQI 187 रिकॉर्ड किया गया।

वहीं, प्रदेश में आरा की हवा स्वच्छ रही, जहां का AQI 49 दर्ज किया गया। राजधानी के समनपुरा में प्रदूषण बढ़ने का कारण निर्माण कार्य, सड़कों की ठीक से सफाई न होना है। इसके कारण सड़क किनारे धूल की मोटी परत जमा हो जाती है।
ठंड में ज्यादा सताएगी प्रदूषण की मार

मौसम विज्ञानी के अनुसार, गर्मी की तुलना में सर्दी के दिनों में वायु प्रदूषित होना आम बात है। सर्दी में तापमान कम होने के कारण हवा ठंडी हो जाती है। ठंडी हवा गर्म हवा की तुलना में भारी होती है और नीचे की ओर आती है। इससे हवा की गति कम हो जाती है और प्रदूषित तत्व हवा में ही फंसे रह जाते हैं।

सर्दियों में हवा में नमी कम होती है। नमी प्रदूषित कणों को आपस में चिपकाने में मदद करती है और उन्हें जमीन पर गिरने में मदद करती है, लेकिन जब नमी कम होती है तो प्रदूषक कण हवा में तैरते हैं। सर्द दिनों में धुंध और कोहरे छाना आम है। ये प्रदूषक कणों को अपने अंदर समेट लेते हैं और हवा में घुल मिल जाते हैं। ऐसे में प्रदूषण का स्तर बढ़ता है।
राजधानी में तारामंडल, मुरादपुर से दानापुर तक की हवा खराब

    क्षेत्र AQI
   
   
   दानापुर
   159
   
   
   शेखपुरा
   114
   
   
   तारामंडल
   183
   
   
   मुरादपुर
   167
   
   
   राजवंशी नगर
   136
   
प्रदेश में वायु प्रदूषण की स्थिति
बिहार के जिलों का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI)

  
    जिला AQI
   
   
   अररिया
   62
   
   
   सासाराम
   66
   
   
   हाजीपुर
   187
   
   
   छपरा
   147
   
   
   गया
   147
   
   
   बिहारशरीफ
   145
   
   
   मुजफ्फरपुर
   134
   
   
   मुंगेर
   112
   
   
   बेतिया
   132
   
   
   भागलपुर
   116
   
   
   औरंगाबाद
   102
   
   
   बक्सर
   113
   
वायु गुणवत्ता की श्रेणी

  • अच्छा : 0-50
  • संतोष जनक : 51-100
  • मध्यम प्रदूषित : 101-200
  • खराब : 201-300
  • बहुत खराब : 301-400
  • गंभीर : 401-450


यह भी पढ़ें- Bihar Weather: सावधान! धीरे-धीरे बढ़ रही है ठंड, आगे और लुढ़केगा पारा; जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
460113

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com